फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Had wished God to kill Bunty, police arrested before visiting

Panipat News: बंटी की हत्या की भगवान से की थी कामना, पुलिस ने दर्शन करने से पहले दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Had wished God to kill Bunty, police arrested before visiting
पानीपत। बंटी हत्याकांड में हैरान करने वाली बात सामने आई है। आरोपियों ने उसकी हत्या की भगवान से प्रार्थना की थी और हत्या करने के बाद राजस्थान स्थित एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों राजेश व श्याम सुंदर को जेल भेज दिया गया था, जबकि सुरेंद्र, अनिल व रिंकू को तीन दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक व उनके कपड़े बरामद किया। इससे पहले इनसे असलहे और कार बरामद की गई थी।
विज्ञापन

20 फरवरी को बबैल गांव निवासी बंटी की अंसल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंटी यहां सब्जी की रेहड़ी लगाता था। बंटी ने तीन साल पहले गांव की ही युवती के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद बंटी सोशल मीडिया पर रील बनाता था। वह प्रेम विवाह को बढ़ावा देने वाली बातें वीडियो में करता था। साथ ही उसका लहजा ऐसा रहता था कि उसने जो किया है, उसके लिए उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। युवती का चचेरा भाई सुरेंद्र इसी बात से आहत होकर बंटी की हत्या करना चाहता था। सुरेंद्र ने तीन माह पहले बिहार और यूपी से हथियार खरीदे और अपने रिश्तेदार रिंकू, अनिल व उनके दोस्त श्याम सुंदर व राजेश के साथ मिलकर बंटी की हत्या की साजिश रची थी। 20 फरवरी को उन्होंने चार गोलियां मारकर बंटी की हत्या कर दी। सीआईए टू ने पांचों आरोपियों को शुक्रवार रात समालखा के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन

तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं। इनसे बाइक बरामद हो चुकी है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी सीआईए टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed