{"_id":"61afc18bcb6d4f13b8170dae","slug":"had-to-take-money-on-interest-expensive-kidnapped-and-beaten-panipat-news-knl920392123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज पर रुपये लेना पड़ा महंगा, अपहरण कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज पर रुपये लेना पड़ा महंगा, अपहरण कर पीटा
विज्ञापन
पानीपत। कारोबार में घाटा होने पर डेयरी संचालक को फाइनेंसर से 30 हजार रुपये लेना महंगा पड़ गया। 25 हजार रुपये चुकाने के बावजूद फाइनेंस ने दो लाख रुपये की और मांग की। संचालक ने मना किया तो फाइनेंसर ने उसे धोखे से भगत सिंह मार्केट बुलाया। फिर दोस्त के सामने दो बाइक सवार पांच लोगों की मदद से अपहरण कर उसे ऑफिस ले आए। यहां पर उसके साथ मारपीट की गई। जब परिचित ने समय पर रुपये देने की जमानत ली तो उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जैन मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह राजीव कॉलोनी निवासी दोस्त जयदीप के साथ असंध रोड स्थित भगत सिंह मार्केट आया था। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए और जबरदस्ती जयदीप को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए। उसने जयदीप के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने जयदीप की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को अपहरण होने की शिकायत दी। पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जयदीप की तलाश शुरू कर दी। जयदीप को कॉल किए गए, लेकिन उसने नहीं उठाए। रात करीब 8 बजे जयदीप ने कॉल कर अपने मुक्त होने की सूचना दी।
आरोपी बोले: किडनी बेचकर रुपये वसूलेंगे, परिचित ने कराई जमानत
जयदीप ने बताया कि उसने आरोपी से कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिलाने का प्रयास किया कि वह जल्द उनके रुपये लौटा देगा, लेकिन आरोपी न उसकी कोई बात नहीं सुनी। जबकि उसे किडनी बेचकर रुपए वसूलने की धमकी दी। शाम 7 बजे एक परिचित ने बीच में आकर रुपये वापस दिलवाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद ही आरोपियों ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन
जयदीप के बयान दर्ज कर लिए हैं, प्राथमिक जांच में लेन-देन का मामला सामने आया है, केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी