{"_id":"67952add9b46f3ce970e9dbb","slug":"gvm-public-school-celebrated-republic-day-with-great-enthusiasm-panipat-news-c-18-1-knl1010-567869-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जी वी एम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जी वी एम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
समालखा। जी वी एम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन समालखा के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभागार से की गई, जिसकी अध्यक्षता स्कूल अध्यापिका कृतिका की ओर से की गई। इसके बाद कक्षा प्री नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और काव्य का मंचन किया।
दूसरी कक्षा के छात्रों ने बड़े ही आकर्षक ढंग से एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसका उद्देश्य था कि देश प्रेम केवल एक सैनिक बनकर ही नहीं अपितु एक साधारण नागरिक बनकर, अपने देश को साफ सुथरा रखकर जरूरतमंदों की मदद कर, बिजली बचा कर, पेड़ लगाकर, पानी बचाकर भी प्रदर्शित कर सकते हैं। नर्सरी कक्षा के छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतिकों को प्रदर्शित करते हुए देश की धरोहर को बचाया। स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा ने सुंदर भाषण दिया जिसमें उसने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भाषण में कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता का शासन।
स्कूल प्रबंधक श्री राधे श्याम जागडा ने भी अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है। स्कूल प्रधानाचार्य पम्मी ठकराल व उप-प्रधानाचार्य मीनाक्षी बरतवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।