फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guruji will have to submit a daily report of the syllabus taught

Panipat News: गुरूजी को पढ़ाए पाठ्यक्रम की हर रोज देनी होगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Guruji will have to submit a daily report of the syllabus taught
पानीपत। राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों को अब अपनी अध्यापक डायरी एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डायरी में कक्षा में पढ़ाया पाठ व करवाए कार्य का पूरा ब्योरा देना होगा। शिक्षकों को दैनिक कार्यों, छुट्टी व अन्य ड्यूटी की जानकारी भी विभाग को देनी होगी। पोर्टल पर शिक्षक डायरी अपडेट को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई शिक्षक अवकाश, प्रशिक्षण या कार्यशाला में ही क्यों न हो, फिर भी अध्यापक को डायरी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए शिक्षक प्रतिदिन डायरी लिखेंगे। डायरी में स्पष्ट, सटीक और सही जानकारी होनी चाहिए, जिसका निरीक्षण भी किया जाएगा। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। उक्त अधिकारी शिक्षकों की डायरी की निगरानी करेंगे। निर्देशानुसार प्राचार्य शिक्षकों की डायरी का हर सप्ताह सत्यापन करेंगे और त्रुटि मिलने या विवरण अधूरा होने पर वे प्रविष्टि को अस्वीकार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक डायरी पूरी तरह ऑनलाइन होगी और शिक्षकों को यह भरनी अनिवार्य है। विभाग ने इसे शिक्षक डायरी नाम दिया है, जो एमआईएस पोर्टल पर है। इसके लिए निदेशालय की ओर से इसका लिंक भेज गया है। वहीं, डायरी अपडेट न करने वाले शिक्षकों को नोटिस के साथ विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। महीने के अंत में स्कूल प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों द्वारा डायरी जमा करने के बाद विभाग में पूर्ण सत्यापन प्रमाण-पत्र जमा करवाना होगा। समय-समय पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डायरी अपलोड करने का कार्य भी जांचा जाएगा। दूसरे विद्यालय में शिक्षक की बदली होने पर पुराने विद्यालय की एंट्री हटाने के बाद ही नए विद्यालय की डायरी की एंट्री की जाएगी। उसकी डायरी अपडेट की जिम्मेदारी भी स्कूल मुखिया की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स


डायरी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य
निर्देशानुसार डायरी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। यदि कोई शिक्षक किसी प्रशिक्षण, कार्यशाला या अवकाश पर हो। तब भी उसे पोर्टल पर जानकारी साझा करनी होगी। अध्यापकों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई डायरी की मुख्य अध्यापक द्वारा जांच की जाएगी। किसी दिन कोई शिक्षक डायरी अपलोड नहीं करता है तो उसे कारण बताना होगा।




बॉक्स




क्या होती है शिक्षक डायरी

शिक्षक डायरी ऐसी डायरी होती है, जिसमें शिक्षक अपनी कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों, शिक्षण अनुभवों और विचारों को नोट करता है, जो शिक्षण प्रक्रिया में सुधार और विकास के लिए काम में प्रयोग किए जाते हैं। शिक्षक डायरी में शिक्षक अपने शिक्षण अनुभवों का विश्लेषण कर सकता है, जैसे कि क्या अच्छा रहा, क्या सुधार की आवश्यकता है और भविष्य में क्या बेहतर किया जा सकता है। डायरी शिक्षक को अपने शिक्षण कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक उपयोगी उपकरण प्रदान करती है।






वर्जन-
शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक डायरी लिखने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके लिए सभी स्कूल प्राचार्यों व मुखियाओं को आदेश दे दिए गए हैं। सभी अध्यापकों को शिक्षक डायरी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed