फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guru Granth Sahib is a symbol of mutual harmony: Sant Baba Rajendra Singh

गुरु ग्रंथ साहिब आपसी सद्भाव का प्रतीक : संत बाबा राजेंद्र सिंह

Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Guru Granth Sahib is a symbol of mutual harmony: Sant Baba Rajendra Singh
गुरुद्वारा इसराना साहिब में सालाना समागम में मंच पर बैठक संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा और अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इसराना। खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में 350 साला श्री गुरु तेग बहादुर की लासानी शहादत को समर्पित दसवीं पर सालाना समागम वीरवार काे मनाया गया। इसमें दिल्ली, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड के अलावा विदेश से भी संगत पहुंची। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और अमन व चैन की अरदास की।
संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि गुरुओं की वाणी व उनके द्वारा बताए रास्ते पर चल कर ही कल्याण हो सकता है। शबद गुरु को मान गुरुओं द्वारा दिए उपदेश पर चलें। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब धार्मिक सहनशीलता व आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जो इंसानियत व मानव कल्याण का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि संत बाबा संतोख सिंह महाराज दशहरा दसवीं के दिन 1940 में हरपाल के गांव से घर बार त्याग कर अपनी जिम्मेदारी बड़ों के हवाले कर भक्ति के मार्ग पर निकले थे।
विज्ञापन

दसवीं पर्व दरबार साहिब, संत बाबा संतोख सिंह महाराज के चक्रवर्ती होने में दिवस को समर्पित कर मनाया जाता है। समारोह में एसपी भूपेंद्र सिंह एसडीएम नवदीप नैन, नगर निगम पानीपत के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी व डीएसपी नवीन संधू ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक संतों से आशीर्वाद लिया। संत बाबा राजेंद्र सिंह ने अतिथियों को सरोपा व मोमेंटो भेंट किया। रागी जत्था भाई हरकीरत सिंह, भाई गगनदीप सिंह, भाई मनिंदर सिंह, कथा वाचक ज्ञानी जानाल सिंह केसरी, ज्ञानी संतोख सिंह, डॉ. गुरिंद्र सिंह, ढाडी जत्था भाई सुरजीत सिंह ने संगत को सिखी इतिहास व गुरु बाणी, शबद गायन, गायिकी द्वारा सिखी इतिहास व गुरुबाणी सुना संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा में दिनभर अटूट लंगर बरताया गया। मौके पर बाबा दलविंद्र सिंह, भाजपा नेत्री सुमित्रा जागलान, धर्मपाल जागलान व थाना प्रभारी महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा इसराना साहिब में सालाना समागम में मंच पर बैठक संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा और अन्य।

गुरुद्वारा इसराना साहिब में सालाना समागम में मंच पर बैठक संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा और अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed