फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurjar Swabhiman Rally to be held at Talkatora Stadium on October 27; invitation extended in Panipat.

Panipat News: 27 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी गुर्जर स्वाभिमान रैली, पानीपत में दिया न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Swabhiman Rally to be held at Talkatora Stadium on October 27; invitation extended in Panipat.
गुर्जर भवन में  अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्
पानीपत। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 अक्टूबर को गुर्जर स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने इसके लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोवेन्द्र भाटी, केपी कसाना, जगबीर डोरा और प्रदेशाध्यक्ष संजय छौक्कर ने शुक्रवार को पानीपत स्थित गुर्जर भवन समाज के गणमान्य लोगों व कार्यकर्ताओं को रैली का न्योता दिया।
विज्ञापन

हरीश चंद्र भाटी ने कहा कि यह रैली गुर्जर समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक मजबूती का प्रतीक बनेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारों की आवाज को मजबूती दी जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए जिला व प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पानीपत गुर्जर भवन के प्रधान जोगिंदर रावल और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया और रैली में भारी संख्या में भागीदारी दर्ज कराने का पूरा आश्वासन दिया।


दिल्ली में 27 अक्तूबर को होगी गुर्जर स्वाभिमान रैली
पानीपत। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 अक्तूबर को गुर्जर स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी समेत पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पानीपत के गुर्जर भवन में कार्यकर्ताओं को रैली का न्योता दिया। भाटी ने कहा कि रैली गुर्जर समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक मजबूती का प्रतीक बनेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर अधिकारों की आवाज मजबूत करने की अपील की। गुर्जर भवन की कार्यकारिणी ने रैली में भारी भागीदारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed