फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurjar community bans funeral feast

Panipat News: गुर्जर समाज ने मृत्युभोज पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Gurjar community bans funeral feast
बापौली। उझा गांव स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद कर्ण सिंह पसीना ने की। बैठक के संचालन के लिए जयपाल छौक्कर को प्रधान नियुक्त किया गया। मंच का संचालन मुकेश बोस व पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने किया।
विज्ञापन

गुर्जर भवन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गुर्जर सभा के प्रधानों व पदाधिकारियों ने मृत्यु भोज पर रोक लगाने पर सहमति जताई और जल्द ही उक्त मामले में एक बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया,ताकि समाज को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज सामाजिक बुराई है। इस पर रोक लगाना जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पार्षद कर्ण सिंह पसीना ने यहां कहा कि हरियाणा प्रदेश में गुर्जर समाज की सरेआम अनदेखी की जा रही है। पिछड़ा वर् में जो पहले गुर्जर समाज को आरक्षण मिलता था उसमें भी हरियाणा सरकार ने कटौती करने का काम किया है। इतना ही नही बल्कि देश प्रदेश के अंदर आज तक भाजपा सरकार ने किसी भी गुर्जर समाज के व्यक्ति को किसी विश्वविद्यालय का कुलपति तक नहीं बनाया है। आईएएस व आईपीएस रैक से रिटायर अधिकारी को सरकार कोई ना कोई जिम्मेदारी देती है,लेकिन हरियाणा सरकार में डीजीपी पद से रिटायर डाॅ.केपी सिंह की भी सरेआम सरकार ने अनदेखी कर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार गुर्जर समाज की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को राजनीतिक अधिकार नहीं मिला
गुर्जर समाज ने 90 प्रतिशत वोट भाजपा को दिए,लेकिन देश के अंदर समाज का एक भी मुख्यमंत्री नहीं है। जो पार्टी गुर्जर समाज की अनदेखी करेगी,समाज भी उस पार्टी की अनदेखी करने से पीछे नहीं हटेगा। प्रदेश स्तरीय गुर्जर महासम्मेलन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गुर्जर सभा के प्रधानों ने सहमति जताते हुए तन-मन-धन सहित हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गुर्जर सभा पंचकूला प्रधान महाबीर छौक्कर,गुरुग्राम प्रधान रामगोपाल तंवर,सोनीपत प्रधान बलजीत सिहं भडाना,करनाल प्रधान श्यामलाल चैची,कैथल से सुरेश तंवर,कुरूक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला ओमप्रकाश,हिसार से कृष्ण खटाना व पलवल से सतबीर पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed