फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gum spent 1.8 million rupees on stray dogs in eight and a half months, but the number of hospital patients is still increasing.

Panipat News: निगम ने आवारा कुत्तों पर साढ़े आठ महीने में खर्च कर दिए 18 लाख, अब भी भरमार, अस्पताल मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gum spent 1.8 million rupees on stray dogs in eight and a half months, but the number of hospital patients is still increasing.
जिला नागरिक अस्पताल में सो रहे कुत्ते। संवाद
पानीपत। नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनका ऑपरेशन करने में पिछले साढ़े आठ महीने में करीब 18 लाख रुपये खर्च कर दिए। अलीगढ़ की फर्म दक्ष फाउंडेशन ने करीब 4500 कुत्तों का ऑपरेशन करने का दावा किया है। बावजूद इसके शहर में आवारा कुत्तों की भरमार है। पिछले दिनों में जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ गए हैं। पहले जहां 30 मरीज एक दिन में पहुंचते थे। अब इनकी संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर में करीब 25 हजार आवारा कुत्ते हैं। नगर निगम यूपी के अलीगढ़ की दक्ष फाउंडेशन को कुत्ते पकड़ने और ऑपरेशन करने का काम दिया था। फर्म को प्रति कुत्ता 1450 रुपये देना तय हुआ है। फर्म ने अब तक करीब 4500 कुत्ते पकड़ने की बात कही है। शहर में जिला नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, सिवाह स्थित नए बस स्टैंड, जिला सचिवालय में आवारा कुत्तों के झुंड खड़े रहते हैं। बाहरी कॉलोनियों में तो इनकी भरमार है। गली से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने के केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर में कुत्तों की भरमार
वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि उनके वार्ड में आवारा कुत्तों की भरमार है। वार्ड में अपेक्षाकृत काम नजर नहीं आ रहा है। दत्ता कॉलोनी, शोंधापुर, कश्यप कॉलोनी और ज्योति नगर की गलियों से निकल पाना भी मुश्किल है। विकास नगर के अर्जुन और रमेश ने बताया कि कॉलोनी में कुत्तों के पास से निकलने में डर लगने लगा है। इनके काटने का इलाज भी लंबा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

शहर में दो आश्रय स्थल बनाए
दक्ष फाउंडेशन के संचालक अभय सिंह ने बताया कि पानीपत में मार्च महीने में कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू किया था। अब तक करीब 4500 कुत्तों को पकड़कर ऑपरेशन किया जा चुका है। इसके लिए दो आश्रम स्थल बनाए गए हैं। दोनों में एक-एक टीम है। एक आश्रय स्थल पुराना और दूसरा बरसत रोड पर बनाया गया है। शिकायत के आधार पर पकड़े गए कुत्तों को भैंसवाल रोड स्थित आश्रय स्थल पर लाया जाता है। जबकि सामान्य रूप से कार्रवाई के दौरान पकड़े कुत्तों को पुराना कोर्ट में रखा जाता है। कुत्ते को ऑपरेशन के बाद तीन दिन तक रखा जाता है। इससे बाद उसी कॉलोनी में छोड़ दिया जाता है।


वर्जन :
शहर में आवारा कुत्तों को लगातार पकड़ा जा रहा है। इनका ऑपरेशन करने के साथ एंटी रेबिज के इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सार्वजनिक स्थलों से कुत्ते पकड़ना शुरू कर दिए हैं।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

जिला नागरिक अस्पताल में सो रहे कुत्ते। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में सो रहे कुत्ते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed