फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gulfasha won gold medal in poster making

एनसीसी फेस्ट में आईबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जीते मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gulfasha won gold medal in poster making
आईबी पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने ‘गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज सोनीपत में आयोजित एनसीसी फेस्ट 2022 वारियर्स में हिस्सा लिया। इस फेस्ट में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई जिसमें आईबी पीजी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग मेडल जीते।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि कैडेट्स आशीष तथा गुलफशा ने पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक, कैडेट्स ज्योति तथा मौसम यादव ने स्लोगन लेखन में ब्रांज मेडल जीता। महाविद्यालय के लड़कों की रस्साकस्सी टीम ने सिल्वर तथा लड़कियों की रस्साकस्सी टीम ने ब्रांज मेडल जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। इसके साथ-साथ एनसीसी की अहम प्रतियोगिता ड्रिल टेस्ट में भी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एसयूओ रमन के नेतृत्व में द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर आईबी शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष बलराम नंदवानी, महासचिव एलएन मिगलानी, सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी तथा प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया तथा इस शानदार प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के कार्य को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, प्रो. पीके नरूला, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, प्रो. सुरेंद्र देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed