फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Growing craze for lightweight jewellery among women

Panipat News: महिलाओं में बढ़ा लाइटवेट ज्वेलरी का क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Growing craze for lightweight jewellery among women
शोरूम पर ज्वेलरी लेते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
पानीपत। सोने और चांदी के दाम इन दिनों ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, इसके बाद भी त्योहारों और विवाह के सीजन में ग्राहकों की खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ है। ग्राहकों का रुझान अब पारंपरिक भारी-भरकम गहनों के मुकाबले हल्के वजन (लाइटवेट) और आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों की तरफ बढ़ा है। बाजार में महिलाओं और युवा खरीदारों की पहली पसंद लाइटवेट ज्वेलरी बनती जा रही है।
विज्ञापन

वैष्णवी श्याम बाग ज्वेलर्स मॉडल टाउन के संचालक श्यामलाल गर्ग ने बताया कि सोने के दाम बढ़ने के कारण अब ग्राहकों का झुकाव भारी जेवरों की बजाय हल्के वजन के फैशनेबल और ट्रेंडी आभूषणों की और अधिक है। विशेषकर युवा और कामकाजी महिलाएं ऐसे जेवर पसंद कर रही हैं जो वजन में हल्के हों और जिन्हें रोजमर्रा या ऑफिस में आसानी से पहना जा सके।
विज्ञापन

महंगाई के इस दौर में हल्के वजन के नेकलेस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। लोग अब पैसे निवेश करने के साथ-साथ पहनने में आरामदायक और हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कुल मिलाकर, ऊंचे दामों के बीच पानीपत के सर्राफा बाजार में लाइटवेट ज्वेलरी और नए ट्रेंडी डिजाइनों का दौर पूरी तरह छाया हुआ है, जिससे कारोबार को भी गति मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed