फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Green Message: Panipat's e-buses to run in Jind rally.

ग्रीन संदेश : जींद रैली में दौड़ेंगी पानीपत की ई-बसेंें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Green Message: Panipat's e-buses to run in Jind rally.
पानीपत। जींद में 17 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन पर रैली में रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को भेजेगा। पानीपत रोडवेज डिपो ने इसके लिए कमर कस ली है। प्रधानमंत्री के इस बेहद खास कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने निजी कंपनी के साथ मिलकर ई-बसों को भेजने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अधिकारियों की एक विशेष बैठक भी हुई। इसमें रूट और समय सारिणी को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 50 ई-बसें हैं। इनमें से जिले से करीब 20 ई-बसों को जींद कार्यक्रम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इन आधुनिक बसों को शहर के लोकल और अन्य निर्धारित रूटों से अस्थायी रूप से हटाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने इस ड्यूटी पर जाने वाले चालकों और परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये ई-बसें 17 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे ही शहर के मुख्य चौराहों और गांवों के प्रमुख स्थानों पर खड़ी हो जाएंगी, ताकि समय रहते यात्रियों को बैठाकर जींद के लिए रवाना किया जा सके। बसों की रवानगी पूरी तरह से यात्रियों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed