{"_id":"6737da6ee74ae6cff60c7bd6","slug":"grap-3-implemented-construction-and-mining-including-other-works-stopped-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127471-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रैप-3 लागू, निर्माण और खनन समेत अन्य कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रैप-3 लागू, निर्माण और खनन समेत अन्य कार्य बंद
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली के बाद से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) एक दिन की राहत के बाद फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को इसमें छह अंकों की बढ़ोतरी हो गई और यह 206 पर पहुंच गया है। एक्यूआई बुधवार को 371 दर्ज किया गया था और वीरवार को यह घटकर करीब 200 अंक पर आ गया था। वही दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के बाद पानीपत में भी ग्रैप-3 लागू कर दिया है। इसके बाद निर्माण कार्य के अलावा अन्य कार्यों को बंद कर दिया गया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित विभागों को भी नियमावली भेजकर पालना करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली में बीएस-6 से कम वाहनों पर रोक लगा दी गई है।
जिले में शुक्रवार सुबह ही एक्यूआई 200 पार होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई। यह 206 पर पहुंच गया है। हवा की यह स्थिति चिंता पैदा करने वाली है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार सुबह ही दिल्ली में एक्यूआई अधिक होने पर पानीपत में भी ग्रैप-3 और उसकी शर्तों को लागू कर दिया। एक्यूआई बढ़ने पर खांसी व दमा के लाेगों को संभलने की जरूरत है। असंध रोड स्थित मदान अस्पताल के संचालक डॉ. एलआर मदान ने बताया कि वे सुबह व शाम के समय बाहर कम निकलें। इसके अलावा सुबह व शाम के समय गर्म पानी की भांप लें। जिले में वीरवार रात को ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। शुक्रवार अल सुबह घनी धुंध के चलते सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दिया। दृश्यता करीब 10 मीटर रही रही। दोपहिया व दूसरे वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ी। वहीं लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दृश्यता अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। दोपहर के समय धुंध कुछ छटी। इसके बाद लोगों ने राहत की कुछ सांस मिलीं। शाम को फिर से धुंध पड़ना शुरू हो गई।
निर्माण कार्यों के साथ ये भी बंद
दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने पर निर्माण व तोड़ फोड़ कार्यों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ मिट्टी या रेत खनन नहीं होगा। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-6 डीजल बसों को छोड़कर बाकी सबका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ पेंट व स्प्रे के काम भी बंद कर दिए गए हैं। सीवर और वाटर पाइप लाइन बिछाने का काम भी बंद रहेगा। वेल्डिंग के बड़े प्लांट बंद होंगे।
विज्ञापन
वर्जन :
जिला में ग्रैप-3 की शर्तों को लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत निर्माण के साथ खनन कार्य बंद रहेंगे। सभी विभागों को निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। इसकी अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड