फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Graduates and degree holders in the line of Group-D, one third absent

Panipat News: स्नातक और डिग्रीधारक ग्रुप-डी की लाइन में, एक तिहाई गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Graduates and degree holders in the line of Group-D, one third absent
पानीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के पहले दिन 50 केंद्रों पर 44640 में से 26842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों सत्रों में 17798 अभ्यर्थी गैरहाजिर मिले। प्रशासन और पुलिस के पुख्ता प्रबंधों के चलते दोनों सत्रों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। सीईटी में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिग्रीधारक बेरोजगार भी ग्रुप डी की नौकरी के लिए लाइन में लगे मिले। जिला मुख्यालय पर देर शाम को पानीपत पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को गंतव्य को जाने के लिए बसों के लिए कुछ परेशानी उठानी पड़ी। पुराना बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने से दूसरे जिले के अभ्यर्थियों को टोल प्लाजा और सिवाह गांव में नए बस स्टैंड से गंतव्य के लिए बसें मिलीं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर व शाम को जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बस स्टैंड से संजय चौक तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

सीईटी परीक्षा को लेकर दूसरे जिलों में जाने वाले जिले के अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने शनिवार अल सुबह करीब चार बजे बसों को रवाना किया। इसके बाद दूरी के हिसाब से बसों को अलग-अलग समय में रवाना किया। इसी के साथ दूसरे जिलों से आने वाली रोडवेज बसों को सेक्टर-13-17 स्थित मैदान में लाया गया। यहां से अभ्यर्थियों को बसों में केंद्र पर ले जाया गया। प्रात:कालीन सत्र में 10 से 11:45 और सायंकालीन सत्र में तीन से 4:45 बजे तक परीक्षा चली। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि दोनों सत्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। जिले में 50 केंद्रों पर 44640 में से 26842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों या केंद्र तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर स केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन के पास प्रिंसिपल की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रिंसिपल एसोसिएशन ने इस पर रोष जताया। प्रधान सुमेर सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल को पूरे दिन गेट पर एक चौकीदार की तरह बैठाए रखा गया, जबकि उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन दूसरे कार्यों में उनका सहयोग ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र की परीक्षा में कई प्रश्नों में गलत प्रिंटिंग थी। इसके चलते अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले सत्र के प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 13 में कुछ प्रिंटिंग गड़बड़ मिली।
हिसार के माेनू ने बताया कि वह सुबह तीन बजे परीक्षा स्पेशल बस में पानीपत के लिए चला था। पेपर अच्छा रहा, लेकिन लंबे सफर ने काफी थका दिया। बताया कि वह स्नातक पास है। सेना की भर्ती का टेस्ट चार बार पास कर चुका है। इसके अलावा पुलिस की भी तैयारी कर रहा है। अब सीईटी की ग्रुप डी परीक्षा दी है। उम्मीद है परीक्षा पास हो जाऊंगा।
गुरुग्राम के अजय ने बताया कि वह एक दिन पहले परीक्षा के लिए पानीपत पहुंच गया था। पहले सत्र की परीक्षा के चलते सुबह आना मुश्किल होता। परीक्षा अच्छी रही है। वह इसमें पास होगा। बेरोजगारी में नौकरी का वर्ग नहीं देखा। उनको इस समय रोजगार व नौकरी की जरूरत है।
भिवानी के रजत ने बताया कि सीईटी की परीक्षा अच्छी रही। वह पहले भी कई परीक्षा दे चुका है। इस बार परीक्षा से उसको उम्मीद है। आज के समय में नौकरी जरूरी है। इसके बिना जीवन नहीं है। वह अन्य परीक्षाओं की भी तैयारी लगातार कर रहा है।

भिवानी के संजय ने बताया कि सीईटी की परीक्षा में सुबह की पारी में पेपर था। वह सुबह ही पानीपत पहुंच गया था। केंद्र में बारीकी से जांच के बाद प्रवेश करने दिया। बायोमेट्रिक से लेकर अंदर की व्यवस्था सही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed