{"_id":"6892747b6d3409b1ff0be979","slug":"government-school-patti-kalyana-won-the-volleyball-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141522-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वॉलीबाॅल स्पर्धा में राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वॉलीबाॅल स्पर्धा में राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची खिलाड़ियों के साथ बीईयो कृष्णा खत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पट्टीकल्याणा स्थित ग्राम विकास एवं सेवा साधना केंद्र पर मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समालखा की खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मोर ने 8 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाॅल में राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा व कबड्डी में चंदन बाल विकास स्कूल आट्टा ने जीत दर्ज की। सेवा साधना केंद्र पट्टीकल्याणा में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, कुश्ती, योग नेटवर्क तथा एथलीट की प्रतियोगिताएं होंगी।
पहले दिन बालक वर्ग में वॉलीबाॅल में अंडर-19 में राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा, अंडर-17 और अंडर-14 में हरियाणा पब्लिक स्कूल समालखा ने बाजी मारी। कबड्डी में अंडर 14 व 19 में चंदन बाल विकास स्कूल आट्टा व अंडर 17 में पीएम श्री भापरा प्रथम रहा। चैस के अंडर 14 में चंदन बाल विकास स्कूल के छात्र उदय व नितिश क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। अंडर 19 में हरे कृष्णा स्कूल के छात्र लक्ष्य प्रथम व निखिल द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल का भव्य गोयल प्रथम, राजकीय स्कूल हथवाला का प्रिंस दूसरे स्थान पर रहा।