फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government Model Culture School, Panipat becomes winner in cultural festival

Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Government Model Culture School, Panipat becomes winner in cultural festival
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने एकल व समूह नृत्य के साथ नाटक में शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। महोत्सव में नौवीं से 12वीं कक्षा के 535 बच्चों ने भाग लिया। उत्सव में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा डाॅ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल मॉडल टाउन में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव रहे। अध्यक्षता डीईओ पानीपत राकेश बूरा व डीईईओ पानीपत सुभाष चंद्र भारद्वाज ने की। डाॅ. पंकज यादव ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव से बच्चों को बेहतर सीखने का मौका मिलता है। इन कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, जो दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। हम सबको इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आना चाहिए और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन

डीईओ राकेश बूरा ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास होता है। डीईईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र अपनी प्रतिभा को तराश रहे हैं। उनको इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के इंचार्ज बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न विधाओं एकल नृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटिका व रागनी के विजेता बच्चों ने भाग लिया। जिला कॉर्डिनेटर विपिन कुंडू व प्रदीप मलिक ने बताया कि कल्चरल फेस्ट के माध्यम से बच्चे हरियाणा प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू होने का मौक़ा मिलेगा। मंच संचालन अमिता सिंह, किरण बाला, रणदीप मान, रवींद्र कुमार, सोमपाल, पीबी मिश्रा ने किया। सजावट टीम ने सराहनीय कार्य किया। निर्णायक मंडल में प्रियंका कौशिक, सीमा गांधी, बबलू प्रजापत, दीपक, रीटा, शोभा आर्य, मेघा व शिखा शामिल रही। इस अवसर पर बीईओ मतलौडा मनीष गुप्ता, बीईओ बापौली कृष्णा खत्री, बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत, बिजेंद्र नरवाल, अनिता गर्ग, प्राचार्य मीनू चौधरी, सुमन मोर, सुमित्रा सांगवान, सरला मलिक, प्रतिमा शर्मा, बिंदिया, पवन आर्य, सुरेंद्र कादियान, रविंद्र डिकाडला, सुरेंद्र राठी व मुकेश बोस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये रहे परिणाम
जिला संयोजक विपिन कुंडू व प्रदीप मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट पानीपत में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समूह लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा द्वितीय व राजकीय स्कूल आरोही छाजपुर कलां तृतीय स्थान पर रहे। एकल लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, आरोही स्कूल छाजपुर कलां द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय स्कूल रेर कलां द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल इसराना तृतीय स्थान पर रहे। लघु नाटिका में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय स्कूल बडौली द्वितीय व राजकीय कन्या स्कूल नोहरा तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed