फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Govardhan offered 56 bhog and wished for the happiness and prosperity of the family.

Panipat News: गोवर्धन को 56 भोग लगा परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Govardhan offered 56 bhog and wished for the happiness and prosperity of the family.
पानीपत। शहर समेत जिले में बुधवार को गोवर्धन पूजन किया। भाटिया कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर और ब्रह्मकुमारी के सेक्टर-25 स्थित केंद्र समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर सामूहिक पूजन किया। गोवर्धन को 56 भोग लगाकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की और सात परिक्रमा की। इसके साथ भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

माॅडल टाउन की भाटिया काॅलाेनी के गणेश मंदिर में मंदिर समिति और वृंदावन ट्रस्ट ने सहयोग से बुधवार काे गाेवर्धन महाेत्सव मनाया। मुख्यातिथि समाजसेवी ईश्वर गोयल और नवीन गर्ग रहे। मंदिर में मंगलवार शाम काे ही गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृतियां बनाईं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया। उन्होंने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और मंगल गीत गाते हुए श्रीकृष्ण कथा सुनी। प्रधान बलदेव गांधी, महासचिव हरीश बंसल, वृंदावन ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल, विकास गाेयल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप बनाकर पूजन किया।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन समिति के महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर्व मनाने के लिए भक्त मथुरा और गिरिराज पर्वत पहुंचते हैं। गिरिराज की पूजा और परिक्रमा करते हैं। जो लोग गिरिराज नहीं जा पाते हैं, वे अपने आंगन में ही गाय के गोबर से गिरिराज बनाकर पूजा करते हैं। इस अवसर पर जोगिंदर, नरेश, बिट्टू, रामनिवास गुप्ता, सुभाष गाखर, मुकेश गोयल, गोरस, नवीन गर्ग, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रह्मकुमारी में की पूजा अर्चना

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-25 स्थित केंद्र पर बुधवार को गोवर्धन पूजा की। केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन ने कहा कि भगवान को अनेक रूप में पूजा जाता है। इसके लिए व्यक्ति के मन में अच्छे भाव होने चाहिए। भगवान हमेशा भाव के भूखे होते हैं। ऐसे में व्यक्ति के भाव हमेशा भक्ति के रखने चाहिए।

महिलाओं ने गाए मंगल गीत
असंध रोड की दत्ता कॉलोनी स्थित प्रवीण शास्त्री ज्योतिषाचार्य केंद्र पर बुधवार को गोवर्धन पूजन किया। महिलाओं ने शाम के समय पूजन कर मंगल गीत गाए। इसके साथ गोवर्धन भगवान को भोग लगाया और प्रसाद बांटा। पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन भगवान सुख और समृद्धि के सूचक हैं। हमें उनका पूजन कर आशीर्वाद लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article