फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth Rs 1.26 crore cheated by two thread traders on the pretext of selling goods

माल बिकवाने का झांसा देकर दो धागा व्यापारियों से शातिर ने ठगा 1.26 करोड़ रुपये का माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 1.26 crore cheated by two thread traders on the pretext of selling goods
पानीपत। माल बिकवाने का झांसा देकर एजेंट ने दो धागा व्यापारियों को 1.26 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। आरोपी पहले व्यापारियों के साथ माल बिकवाने के नाम पर 25 पैसे प्रति किलोग्राम में कमीशन तय किया, फिर पांच गाड़ियां माल बिकवाकर और पेमेंट कराकर व्यापारी का विश्वास जीत लिया। इसी के एवज में अब आरोपी पहले व्यापारी से 63.90 लाख रुपये और दूसरे से 62.81 लाख रुपये का माल लेकर उसकी पेमेंट से इनकार कर रहा है। दोनों व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ एसपी पानीपत को शिकायत दी है। एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में सेक्टर-11 निवासी अमित जैन ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर ओम साईं इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी है। वह धागा ट्रेडिंग करता है। दो माह पहले प्रशांत जिप्पर नामक युवक उसके ऑफिस आया और उसके साथ रिश्तेदारी निकालने लगा। प्रशांत ने कहा कि वह धागे की ट्रेडिंग और कमीशन पर माल बिकवाने का काम करता है। उसने विश्वास कर चार से पांच गाड़ियां माल प्रशांत को दे दिया। जिसकी प्रशांत ने पेमेंट भी करा दी। प्रशांत ने और माल की मांग की और कहा कि वह कमीशन बेस पर बेच देगा। उनका 25 पैसे प्रति किलोग्राम पर कमीशन रेट तय हुआ और उन्होंने प्रशांत को माल देना शुरू कर दिया। पहला बिल 30,86,083 रुपये और दूसरा बिल 33,04,884 रुपये का प्रशांत की कंपनी के नाम काट दिया। उसने पेमेंट मांगी तो प्रशांत ने इंकार कर दिया। आरोपी ने धोखे से एजेंट बनकर उससे माल ऐठा है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में सेक्टर 11 निवासी अक्षय गावा ने बताया कि उसकी गंगापुरी रोड पर फैक्टरी है। वह ए.जी एंपैक्स नाम से फर्म चलाता है। वह धागे की ट्रेडिंग करता है। चार माह पहले प्रशांत जैन नामक युवक उनके संपर्क में आया था। जिसने बताया कि वह प्रशांत जिप्पर नाम से एक फर्म चलाता है और धागे की ट्रेडिंग व कमीशन करता है। उसने माल बिकवाने के नाम पर 25 पैसे प्रति किलो पर कमीशन की मांग रखी और विश्वास दिलाया कि सभी पेमेंट वह पार्टियों से लेकर उन्हें समय से देगा। शुरुआत में प्रशांत ने उनसे चार से पांच गाड़िया माल लिया और उनकी पेमेंट देकर विश्वास जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed