{"_id":"6ae3b93e1d6935c5d50b1fb5","slug":"goods-and-machinery-worth-lakhs-destroyed-in-textile-factory-fire-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166801-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में आग से लाखों का माल व मशीनें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टेक्सटाइल फैक्टरी में आग से लाखों का माल व मशीनें जलीं
विज्ञापन
काबड़ी रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद
- फोटो : Archive
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत के काबड़ी रोड स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज टेक्सटाइल फैक्टरी में वीरवार तड़के आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखा भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल जल गया। आग इतनी भीषण थी कि इमारत और मशीनरी इसकी चपेट में आ गई। उस समय फैक्टरी में कोई श्रमिक नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया। पानीपत में पिछले तीन दिनों में किसी फैक्टरी में आग की यह दूसरी घटना है।
फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें तड़के करीब 5:15 बजे अचानक आग की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से इमारत में रखी कीमती मशीनें, कच्चा माल और तैयार टेक्सटाइल उत्पाद जलकर राख हो गए। दमकल कर्मी आजाद सिंह और धर्मपाल ने बताया कि माल में फाइबर और कपड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल टीम ने समय रहते आग को आसपास की अन्य इकाइयों में फैलने से रोक लिया।
जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में फैक्टरी के पास फायर एनओसी न होने की बात सामने आई है। फैक्टरी मालिक से एनओसी संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। मौके का मुआयना किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो