फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Golden boy Neeraj Chopra reached Delhi, Family busy in preparation for welcome, mother spoke about marriage

दिल्ली पहुंचे गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा: परिजन स्वागत की तैयारियों में जुटे, बेटे की शादी को लेकर बोलीं मां

Fri, 06 Oct 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

नीरज से बताया कि वह पूरी तरह से फीट है और जल्द ही घर आएगा। चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज चोपड़ा दिल्ली आ गए हैं। वे अभी फेडरेशन और अपनी रेजिमेंट जाएंगे। इसके बाद ही घर आएंगे। यहां आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Golden boy Neeraj Chopra reached Delhi, Family busy in preparation for welcome, mother spoke about marriage
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा वतन लौट आए हैं। वे जल्द ही अपने गांव आएंगे। फिलहाल दिल्ली फेडरेशन और रजिमेंट में जाएंगे। अपनी रेजिमेंट में अधिकारियों से मिलने के साथ अपने अगले लक्ष्य पर चर्चा करेंगे। परिवार भी नीरज चोपड़ा के स्वागत की तैयारी में हैं। नीरज इस महीने के अंत तक अपने घर पहुंचेंगे। इस बार परिवार नीरज से उनकी शादी पर भी चर्चा करेगा। 

विज्ञापन


एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर दोहराई है पदक की पारी 
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने चार अक्टूबर बुधवार को चीन के हांगझू के एचओएसी स्टेडियम में 88.88 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता है। पिता सतीश कुमार, मां सरोज देवी और चाचा भीम चोपड़ा ने नीरज चोपड़ा से बातचीत की। परिजनों ने थ्रो के दौरान आने वाली किसी प्रकार की दिक्कत के बारे में भी पूछा। नीरज से बताया कि वह पूरी तरह से फीट है और जल्द ही घर आएगा। चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज चोपड़ा दिल्ली आ गए हैं। वे अभी फेडरेशन और अपनी रेजिमेंट जाएंगे। इसके बाद ही घर आएंगे। यहां आने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


पानीपत के खंडरा गांव से हैं नीरज चोपड़ा 
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को पानीपत खंडरा गांव में हुआ है। उनके पिता सतीश कुमार पेशे से किसान हैं और इनकी मां सरोज देवी एक गृहिणी हैं। नीरज चोपड़ा बचपन में मोटे थे। उनको 13 साल की उम्र में स्टेडियम में लेकर गए। उनको यहां दौड़ के लिए कहा गया, लेकिन वे जेवलिन की तरफ ध्यान देने लगे। उन्होंने दौड़ की बजाय जेवलिन को थामा और आज 25 साल की उम्र में देश का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज के इन थ्रो पर धड़कता है सबका दिल

नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का है। उन्होंने 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में दर्ज किया था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इसके साथ देश के पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड है। नीरज चोपड़ा के नाम ही पिछले तीन रिकॉर्ड हैं। उन्होंने पावो नुरमी गेम्स 2022 में 89.30 मीटर, पटियाला में 2021 इंडियन ग्रां प्री-3 में 88.07 और जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में 88.06 मीटर थ्रो था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बुडापेस्ट 2023 में क्वालिफाइंग राउंड के दौरान आया था। उन्होंने यहां 88.77 मीटर थ्रो किया। उन्होंने 2022 ओग्रेन फाइनल में 88.13 मीटर थ्रो किया। यहां भारत को ऐतिहासिक रजत पदक मिला। नीरज ने विश्व चैंपियनशिप-2023 में 88.17 मीटर भाला फेंककर देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

पिता का कहना मैच खत्म होने तक सोचना पड़ता है

नीरज के पिता सतीश ने बताया कि मैच के दौरान उनको भी बहुत सोचना पड़ता है। वे नीरज के साथ दूसरे खिलाड़ियों की थ्रो पर नजर रखते हैं। उनको एशियाई खेलों में नीरज के 88.88 मीटर थ्रो पर ही स्वर्ण पदक का भरोसा हो गया था। भारत के किशोर जेना ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। वे भी देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे।

नीरज कहेगा तभी शादी

नीरज की माता सरोज देवी ने बताया कि बेटे के स्वर्ण पदक जीतने पर बड़ी खुशी है। नीरज निरंतर मेहनत करता रहता है। मैच देखते समय उसे यकीन था कि नीरज स्वर्ण पदक जीतेगा। मां सरोज ने कहा कि शादी परिवार उनकी शादी करने को तैयार है। वह 25 साल का भी हो गया है, लेकिन वे पहले नीरज से पूछेंगे। इसके बाद रिश्ते के लिए लड़की देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed