फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold jewellery turned into brass, angry customers created a ruckus

Panipat News: सोने के जेवर पीतल के हो गए नाराज ग्राहकों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Gold jewellery turned into brass, angry customers created a ruckus
पानीपत। जीटी रोड पर पुराना बस स्टैंड के नजदीक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक की शाखा में रखे लोगों के सोने में गड़बड़ी लगातार सामने आ रही हैं। यहां तीन लोगों के बैंक में रखे सोने की गुणवत्ता में कमी मिली है। ग्राहकों का आरोप है कि शुद्ध सोने को हटाकर पीतल के बने गहने देकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में लोगों ने बैंक पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हंगामा काटा।
विज्ञापन

इस दौरान लोग सुनार के साथ बैंक में पहुंच गए। थाना शहर पुलिस पूरा दिन लोगों के सोने की जांच कराती रही। इस दौरान जांच में 36 में से तीन लोगों के सोने में कमी पाई। इनमें एक व्यक्ति के सोने के कड़े का वजन कम मिलने का आरोप लगाया है। जबकि एक ने सोने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं तीन लोग अपना सोना वापस ले गए और बैंक का हिसाब कर गए। शिमला मोलाना के परमजीत ने थाना शहर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। एक शिकायत पहले से ही दी गई। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक की शाखा में शुक्रवार को सुबह ही लोग अपने सोने के बारे में जानने पहुंच गए। इस दौरान थाना शहर पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम दर्ज कर ऊपर भेजा गया। कुछ लोगों ने कार्यालय में जाकर हंगामा शुरू कर दिया। डीएसपी राजबीर सिंह और थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंंपनी अधिकारियों व लोगों से बात की। इसके बाद कई लोग सुनार लेकर पहुंच गए। शिमला मोलाना गांव के परमजीत ने बताया कि उनका नौ तोले सोना रखा था। उनकी पैंकिंग की जांच की तो सोने का एक कड़ा नकली मिला। इसी गांव में सुनील कुमार ने बताया कि उनका 19 तोले सोना था। उन्होंने पूरा भुगतान कंपनी को दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed