{"_id":"dac34d4db5279821340ee676160a138b","slug":"gold-chain-snatching-action-rather-than-looking-at-each-other-had-dithered-over-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन झपटी, कार्रवाई के बजाय एक दूसरे पर टालती रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की चेन झपटी, कार्रवाई के बजाय एक दूसरे पर टालती रही पुलिस
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बाइक सवार दो झपटमारों ने एक और महिला से सोने की चेन झपट ली। महिला ने इसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई है।
थाना चांदनी बाग व शहर थाना पुलिस महिला की सूचना के बाद झपटमारों को काबू करने की बजाय एक दूसरे पर टालती रही।
पुलिस ने मामला दर्ज करते समय भी वारदात की जगह गीता कॉलोनी दिखा दी जबकि चेन स्नेचिंग सनौली रोड पुराना चांदनी बाग थाने के नजदीक हुई।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-11/12 में रहने वाली गूंजन अपनी मां सुषमा के साथ दोपहिया पर बाजार में खरीदारी को निकली थी।
वे दोनों सनौली रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके साथ बाइक लगा दी और गुंजन के गले से सोने की चेन झपट ली।
वे दोनों संभल पातीं उससे पहले दोनों फरार हो गए। गुंजन के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चांदनी बाग थाना पुलिस पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने झपटमारों को काबू करने के बजाय इसे थाना शहर का क्षेत्र बता दिया और किला चौकी द्वारा कार्रवाई करने की कही।
इसके बाद किला चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और गुंजन के बयान दर्ज किए। गुंजन ने पुलिस को शिकायत में दो बाइक सवारों पर सोने की चेन झपटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चेन की कीमत 55 हजार रुपये आंकी है और थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जगह व समय दोनों गलत दर्शाया
थाना शहर पुलिस ने दर्ज मुकदमें में झपटमारी का समय व स्थान दोनों गलत दर्शाए हैं। गुंजन की मां संतोष ने बताया कि वे शाम के वक्त बाजार के लिए निकले थे और सनौली रोड पर गूंजन के साथ झपटमारी हुई है। वहीं पुलिस में दर्ज मुकदमे में वारदात गीता कॉलोनी में सुबह सवा 10 बजे दिखा है।