{"_id":"5f5d14668ebc3e6df9366a5a","slug":"gold-and-six-lack-cash-theft-in-kila-area-panipat-news-knl440122123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 13 दिन बाद हैंडलूम कारोबारी के घर 35 तोले सोना व छह लाख नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 13 दिन बाद हैंडलूम कारोबारी के घर 35 तोले सोना व छह लाख नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला थानाक्षेत्र स्थित वीरजी मिठाई वाले गली निवासी एक हैंडलूम कारोबारी के घर से 35 तोले सोना और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात वीरवार की रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमन बतरा ने बताया कि गत 30 अगस्त को उनकी शादी हुई थी। जिस कारण उसके कमरे में लाखों के गहने और छह लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। पत्नी मायके गई हुई थी। वह वीरवार की रात कमरा लॉक कर अपने माता पिता के साथ जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उठा और अपने कमरे में टॉवल लेने के लिए दरवाजा खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गहने व जेवरात चेक करने पर सब चोरी मिले। वहीं कमरे की खिड़की टूटी मिली, शक है कि उसके अंदर से ही आरोपी चोर कमरे में घुसा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़कों पर शक
अमन ने शक जताया कि उनके मकान के साथ ही तीन मकान ओर बने हुए हैं। एक मकान के अंदर आठ से दस युवक रहते है, जिन्होंने पहले भी उनकी घर पर आने का प्रयास किया था। अमन का कहना है कि जब मकान की खिड़की व अलमारी टूटी तो उन्हें भनक तक नहीं लगी। शायद चोर ने उनके रूम में नशीला स्प्रे कर रखा था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में सुबह चार बजे चौराहे से होकर गुजर रहा था
कारोबारी अमन ने बताया कि वे दो दिन से सीसीटीवी की जांच कर रहे थे। शनिवार को एक कैमरे में रात तीन बजकर 47 मिनट पर एक चोर दिखा, जो पैदल ही चेहरे को चादर से ढक कर जा रहा था।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उनके हाथ सीसीटीवी फुटैज लगी है, जिसकी भी वह जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर किला थाना प्रभारी।