फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gohana and Rohtak route fare increased by five rupees

Panipat News: गोहाना और रोहतक रूट का पांच रुपये बढ़ा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gohana and Rohtak route fare increased by five rupees
पानीपत। रोडवेज का नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद अब गोहाना और रोहतक रूट का किराया पांच रुपये बढ़ गया है। यात्रियों को अब गोहाना के लिए 50 के बजाय 55 और रोहतक के लिए 85 के बजाय 90 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। यात्रियों की जेब पर शहर आने के लिए सिटी बस किराये के 10 रुपये का अलग से भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दैनिक यात्री राकेश, संजू, रोहित, आशु, राहुल ने बताया कि जाम खत्म करने का हवाला देते हुए अधिकारियों ने नया बस स्टैंड शिफ्ट तो करा दिया, लेकिन इससे शहर में यातायात व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। अब भी वंदे भारत चौक, रेलवे रोड मोड़, संविधान चौक के पास जाम की स्थिति ज्यों की त्यों है। फर्क बस इतना है कि उन्हें लोकल रूटों पर सफर करने के लिए 10 रुपये सिटी बस किराये और अब पांच रुपये बढ़े किराये के देने पड़ते हैं। वहीं कैराना और शामली रूट के यात्रियों ने एक ही रूट के लिए दो अलग-अलग किराये को गलत बताया।
विज्ञापन

पानीपत से कैराना और शामली जाने वाली बस में फिलहाल यात्रियों से दो अलग-अलग किराये लिए जा रहे हैं। पुराने बस अड्डे से चली बस अगर सनौली रोड होते हुए कैराना या शामली जाती है तो यात्री को 35 रुपये कैराना और 50 रुपये शामली तक के टिकट के लिए देने पड़ते हैं। अगर बस सिवाह स्थित नए बस अड्डे से होकर जाती है तो कैराना के टिकट के लिए 45 रुपये और शामली के लिए 60 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना और रोहतक रूट की बसें अब डाहर बाईपास होकर आती हैं। सफर में किलोमीटर बढ़ गए तो किराये में वृद्धि की गई। वहीं पानीपत से शामली और कैराना जाने वाली बसों का भी किलोमीटर के हिसाब से ही किराया लिया जा रहा है।
- कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed