फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Glasses of two vehicles of elected sarpanch were broken, assaulted

बापौली: गांव पत्थरगढ़ में निर्वाचित सरपंच की दो गाड़ियों के तोड़े शीशे, दो लोगों से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Glasses of two vehicles of elected sarpanch were broken, assaulted
सनौली। सनौली खंड के पत्थरगढ़ गांव में मोहम्मद सालिम सरपंच निर्वाचित हुए हैं। आरोप है कि बुधवार देर शाम हारने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच सालिम की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और सालिम पक्ष के दो लोगों नसीम और गुलजार के साथ मारपीट भी की गई। इस पर सनौली थाना पुलिस को भी मारपीट करने और गाड़ियों के शीशे तोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच सालिम पक्ष ने दोनों लोगों का बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसी को लेकर गांव पत्थरगढ़ में सालिम पक्ष के लोगों की पंचायत भी हुई। निर्वाचित सरपंच ने बताया कि उनसे पहले अमजद मजीदी गांव के सरपंच थे और बुधवार देर शाम को हारने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजिशन उनकी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। दो लोगों से मारपीट भी की गई है, लेकिन वे चाहते हैं कि गांव में भाईचारा बना रहे। वे भाईचारे के साथ मिलकर गांव का विकास करवाने के लिये सरपंच बने हैं। सनौली थाना के जांच अधिकारी एसआई अरविंद कुमार का कहना है कि इस मामले की शिकायत आई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed