फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   girl student died in road accident

ट्रैक्टर की चपेट में आने छात्रा की मौत, छात्र गंभीर

Thu, 08 May 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला पानीपत
अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 08 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
girl student died in road accident
पानीपत/थर्मल। पानीपत-असंध रोड पर ऊंटला गांव के पास ट्रैक्कर की टक्कर लगने से अपने भाई के साथ साइकिल पर घर जा रही छठी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वे दोनोें पानीपत थर्मल प्राइमरी स्कूल की छठी कक्षा में थे और स्कूल की छुट्टी के बाद एक ही साइकिल पर घर जा रहे थे। लड़की की मौत और लड़के के गंभीर रूप से घायल होने पर परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे हुआ। ऊंटला निवासी सुरभि (11) और उसका भाई अमित थर्मल कालोनी स्थित पीटीपीएस स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ते थे और बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक ही साइकिल पर घर जा रहे थे। गांव के मंदिर के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनके साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर गए। हादसे में सुरभि की मौके पर ही मौत हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी। जिसके बाद सब लोग मौके पर पहुंचे और अमित को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। थर्मल चौकी पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

वर्जन
ऊंटला मंदिर के पास ट्रैक्टर चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राममेहर सिंह, प्रभारी, चौकी पुलिस थर्मल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed