{"_id":"e9045232fda677bc325255f5b3cee4f5","slug":"girl-hunged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर युवती ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर युवती ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतारा। जानकारी के अनुसार ज्योति निवासी टोहाना, जींद पिछले कुछ समय अपने मायके अमर भवन चौक पानीपत में रह रही थी। ज्योति काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह न तो किसी से बात करती थी और न ही किसी को अपनी परेशानी के बारे में बताती थी। शुक्रवार को ज्योति ने अपने कमरे में जाकर चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने खिड़की से देखा तो ज्योति फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने सूचना के बाद मृतका को फंदे से उतारा। किला चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन