फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl commits suicide by hanging herself in absence of family

युवती ने परिजनों की गैर-मौजूदगी में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:39 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging herself in absence of family
पानीपत। अर्जुन नगर में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ड्यूटी से घर लौटे तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे है, जिनमें बड़ी बेटी सनोली और दो बेटे हैं। वह बृहस्पतिवार को काम पर गए हुए थे। घर पर बेटी सनोली के अलावा कोई नहीं था। वह शाम पांच बजे घर पहुंचे तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। उसने चुन्नी से काटर पर फंदा लगा रखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस की मदद से शव को फंद से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां पर शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed