फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gift of job before Diwali, some became clerk, some became constable and some became supervisor.

Panipat News: दिवाली से पहले नौकरी का तोहफा, कोई क्लर्क तो कोई सिपाही और बना सुपरवाइजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Gift of job before Diwali, some became clerk, some became constable and some became supervisor.
पानीपत/समालखा। दिवाली को सबसे बड़ी खुशी का त्योहार माना जाता है और हर कोई इस दिन खुशी मनाने की तैयारी में भी है। इन सबके बीच प्रदेश की नई सरकार ने एक साथ 24 हजार युवाओं को दिवाली से पहले नौकरी का तोहफा दे दिया। जिले के करीब 250 युवाओं को नौकरी मिली है। अकेले चुलकाना गांव से 21 युवाओं को नौकरी मिली है। इनमें कोई क्लर्क, तो कोई सिपाही और सुपरवाइजर लगा है। युवाओं ने इसे अपनी मेहनत का नतीजा और सरकार की सोच का परिणाम बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार के लगातार तीसरी बार शपथ लेने के बाद ही ग्रुप सी और डी की नौकरी का परिणाम वीरवार को ही जारी कर दिया गया। शुक्रवार सुबह हर कोई अपना नाम देखकर खुशी से झूम उठा। कई गांवों में मेहनती युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिला है। बापौली खंड के गढ़ी नवाब की पायल हरियाणा पुलिस में चयनित हुई हैं। पायल ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर बहुत मेहनत की है। गांव में स्टेडियम न होने पर घर के आंगन में पेड़ पर लकड़ी व रस्सी बांध पर पुलिस के लिए अभ्यास किया। उसका आज सपना पूरा हो गया है। उसे बिना पर्ची व खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने का विश्वास था।
विज्ञापन


बॉक्स
चुलकाना गांव से 21 की लगी नौकरी
समालखा खंड चुलकाना गांव में 21 युवाओं की नौकरी लगी है। इनमें 11 क्लर्क, तीन ग्राम सचिव, चार हरियाणा पुलिस, एक महिला सुपरवाइजर, एक पटवारी व ग्रुप डी में नौकरी लगी है। वर्षा छौक्कर ने बताया कि उसका क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। वह लंबे समय से नौकरी को लेकर तैयारी कर रही थी। उनको नौकरी मिलने का विश्वास था। बापौली गांव में दो लड़कियों समेत चार पटवारी लगे हैं। गांव में इससे पहले कोई पटवारी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed