फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ghats started getting decorated for Chhath festival, devotees busy in preparations

Panipat News: छठ महापर्व को लेकर सजने लगे घाट, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Ghats started getting decorated for Chhath festival, devotees busy in preparations
पानीपत। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली पैरलल नहर समेत यमुना घाट सजने लगे हैं। घाटों की सफाई की जा रही है। वहीं, छठ महापर्व के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी हैं। छठ पूजा से पहले रविवार को भी बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख बाजार हो या कस्बों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




पूर्वांचल समन्वय समिति के प्रधान अमित कुमार और मीडिया प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है । इस बार घाटों पर अधिक भीड़ बढ़ने के कारण इस वर्ष नगर निगम की ओर से तीन घाटों पर छठ पूजा कार्यक्रम होगा। इनमें थर्मल रजवाहे, एनएफएल रजवाहे और बाबरपुर ड्रेन नंबर दो में बड़े घाट बनाए जाएंगे। इनकेअलावा दो अन्य स्थानों पर भी छठ महापर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स




नहाए-खाए के शुरू होगा छठ महापर्व
दीपावली के बाद श्रद्धालुओं को अब आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का बेसब्री से इंतजार हैं। नहाए-खाए के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। छठ पूजा का पावन महापर्व मंगलवार पांच नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के पहले दिन घरों में चावल, लौकी तथा चने की दाल बनाई जाती है। दाल-भात के सेवन के बाद लोग अगले दिन यानी छह नवंबर को खरना की तैयारी में जुट जाएंगे। सात को संध्या अर्घ्य है। आठ को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स


कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है छठ महापर्व
आस्था का महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। छठ पूजा की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस कठिन व्रत को महिलाएं और पुरुष घर में खुशहाली और संतान की सलामती के लिए रखते हैं। इसे सूर्य षष्ठी, छठी और डाला छठ के नामों से भी जाना जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed