फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Get the woman off the jewelry after intoxicating

पानीपत: युवक-युवती ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उतरवाए जेवरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Get the woman off the jewelry after intoxicating
पानीपत। भीम गोडा मंदिर के पास एक युवक-युवती ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके जेवरात उतरवा लिए, बदले में एक रुमाल बांधकर लौटा दिया और कहा कि इसके अंदर जेवरात है। युवक-युवती के जाने के बाद महिला ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें पत्थर मिले। जिसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

उझा गेट निवासी मुनेश पत्नी तेजपाल ने बताया कि वह सब्जी मंडी में घरेलू सामान लेने गई थी। इसी बीच उसके पास पहले एक महिला आई, जिसने उसे कहा कि उसे जयपुर जाना है और उसके पास पैसे नहीं है। इसी बीच दूसरा व्यक्ति आया, जिसने युवती की मदद करने के लिए उसे भी अपने साथ ले लिया। इसी बीच युवक ने एक रुमाल निकाला और उस पर छिड़क दिया, जिसके बाद वह अपना होश खो बैठी। युवक ने कहा कि चलो, युवती को बस में बैठाकर आते हैं। वह उनके कहे अनुसार भीम गोडा मंदिर की तरफ चल पड़ी। जहां पर आरोपी ने पहले उसकी कानों की बालिया उतरवाई और उसके बाद अंगूठी मांगी। उसके बाद उसे बातों में उलझाकर रुमाल दे दिया और कहा कि इसके अंदर जेवरात हैं। यह कहकर वह युवती संग चला गया। उसने रुमाल खोला तो उसके अंदर पत्थर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed