फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Generator alternator and diesel stolen from factory under construction

Panipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी से जनरेटर का अल्टीनेटर और डीजल चोरी

Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Generator alternator and diesel stolen from factory under construction
समालखा। डिकाडला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कपड़ा फैक्टरी में चोरों ने कंटेनर का ताला तोड़कर जनरेटर का अल्टीनेटर और करीब 20 लीटर डीजल चोरी कर लिया। रविवार सुबह फैक्टरी पहुंचने पर अकाउंटेंट को चोरी का पता चला। इसके बाद उसने समालखा थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आट्टा गांव निवासी मोहित ने बताया कि डिकाडला रोड पर कपड़ा फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार रात चोर फैक्टरी परिसर में घुसकर जनरेटर का अल्टीनेटर और करीब 20 लीटर डीजल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहित के अनुसार, रविवार सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचा तो सामान गायब मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed