फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   General ticket applicable in express train from today

आज से एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल टिकट लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
General ticket applicable in express train from today
पानीपत। एक्सप्रेस ट्रेनों में शुक्रवार से जनरल टिकट पर यात्रा शुरू हो जाएगी। अब सफर करने के लिए रेल यात्रियों को दिन पहले टिकट आरक्षित नहीं कराना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले जैसी व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट मिलने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण टिकट शुरू कराने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

पानीपत रेलवे जंक्शन से ट्रेनों के माध्यम से करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। पहले की मुकाबले पैसेंजर ट्रेनें कम संख्या में चल रही है, फिर भी दैनिक यात्रियों की भीड़ रहती है। ट्रेनों के फेरे बढ़वाने के लिए यात्री कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन दिल्ली-अंबाला रूट पर पैसेंजर ट्रेनों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने के बाद यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्री बोले- सफर होगा आसान
पैसेंजर ट्रेनें कम संख्या में चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ रहती है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने से दैनिक यात्रियों को सफर करना और आसान हो जाएगा। - राजेश्वर वर्मा, दैनिक रेलयात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू होने की मांग काफी समय की जा रही थी। 10 दिसंबर से अनारक्षित टिकटें लागू होने से यात्री अपने गंतव्य की ओर आसानी से जा सकेंगे। अब एक्सप्रेस ट्रेन से सफर जल्द पूरा हो जाएगा। - विनोद मलिक, दैनिक रेलयात्री
एक्सप्रेस ट्रेनों में दैनिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए सीटें खाली हैं। अब अनारक्षित टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर आसान हो जाएगा और सीटें भी जल्दी मिल जाएगी। काफी समय से अनारक्षित टिकटों लागू कराने की मांग कर रहे थे। - प्रवीण शर्मा, दैनिक रेलयात्री
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू करने का फैसला लिया है। अब यात्री अनारक्षित टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में आसानी से सफर कर सकेंगे। स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। - संसार पाटिल, दैनिक रेलयात्री

पानीपत से गुजरने वाली ट्रेनों में कोच की स्थिति
गाड़ी संख्या ट्रेन अनारक्षित कोच
14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस 8
14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस 12
12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 10
22429/30 पठानकोट एक्सप्रेस 8
12497/98 शान ए पंजाब एक्सप्रेस 2
14033/34 जम्मू मेल 4
14553/54 हिमाचल एक्सप्रेस 9
- अनारक्षित टिकट लेकर 10 दिसंबर से एक्सप्रेस ट्रेन में दैनिक यात्री सफर कर सकेंगे। पहले एक दिन पहले टिकट रिजर्वेशन कराना पड़ता था। स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन की अनारक्षित टिकट मिलने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed