फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gender test busted, brother and sister arrested

Panipat News: लिंग जांच का भंडाफोड़, भाई-बहन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gender test busted, brother and sister arrested
पानीपत। बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पानीपत में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बहन-भाई को लिंग जांच कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने स्वास्थ्य विभाग की डिकॉय से गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने के नाम पर 24 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने सनौली रोड स्थित गर्ग डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में लड़का बताया था। पुलिस जब आरोपी की बहन को उसके देशराज कॉलोनी स्थित घर पर पकड़ने गई तो उसने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन किला थाने पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 24 हजार रुपये बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बोडा गांव निवासी सन्नी के लिंग जांच संलिप्त होने की सूचना मिली थी। उन्होंने एक डिकॉय को तैयार किया और उपायुक्त वीरेंद्र दहिया को इसकी सूचना दी। उन्होंने डीडीपीओ सुमित चौधरी को इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें डॉ. रिंकू सांगवान व डॉ. एकता बठला शामिल थीं। टीम के कहे अनुसार डिकॉय ने सन्नी से संपर्क किया और लिंग जांच कराने की बात कही। सन्नी ने लिंग जांच के लिए उससे 24 हजार रुपये मांगे। पीएनडीटी टीम ने फर्जी ग्राहक को 500 रुपये के 48 नोट दिए। सन्नी ने महिला को देशराज कॉलोनी में बुलाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम सन्नी से लगभग 100 मीटर दूर रही। सन्नी महिला को कार में बैठाकर अपने साथ सनौली रोड स्थित गर्ग डायग्नोस्टिक सेंटर में ले गया। यहां उसने महिला का अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में लड़का बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गर्ग डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की तो यहां अल्ट्रासाउंड के लिए 1200 रुपये की पर्ची कटी मिली। सन्नी से 24 हजार रुपये के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने अपनी बहन सुमन को 22 हजार रुपये दिए हैं। उसके पास दो हजार ही हैं। लिंग जांच के इस अपराध में उसकी बहन सुमन भी शामिल है। जैसे ही पुलिस सुमन के देशराज कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो उसने छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके घर से 22 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले में अल्ट्रासाउंड केंद्र के शामिल होने या न होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed