फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gear up to stop hooliganism on Holi

Panipat News: होली पर हुड़दंग रोकने के लिए कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Gear up to stop hooliganism on Holi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। होली पर हुड़दंग रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। प्रशासन ने 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। पुलिस ने 47 गश्त पार्टी नियुक्त की हैं। इस बार महिला दस्ता भी जिले में प्रभावी रहेगा। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए फाग के दिन आपातकाल विभाग में चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर की संख्या दोगुना कर दी है।
आपातकाल विभाग में तीनों शिफ्टों में दो-दो डॉक्टर तैनात रहेंगे। सड़कों पर हुड़दंग रोकने के साथ यातायात व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिसबल लगाया है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इनके आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने होली के त्योहार के मद्देनजर जिले में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना में तीन पैदल गश्त पार्टी नियुक्त की है। पूरे जिले में 47 गश्त पार्टी क्षेत्र में पैदल गश्त करेंगी। भीड़ भाड़ के क्षेत्रों में जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है। इनकी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। मुख्य चौक चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर व राइडर को पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जुड़े रहने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता बनाया है। जिला में विभिन्न मार्गों व चौक पर 58 स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी।
जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने होली पर सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत विभिन्न स्थान पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार थाना किला क्षेत्र में तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल, थाना सिटी में नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर, थाना तहसील कैंप में वेटरनरी सर्जन डॉ. अशोक लोहान, थाना सदर में कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग सुरेश सैनी, थाना सेक्टर 13-17 में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप को लगाया है।
थाना माॅडल टाउन में एटीपी नवीन कुमार, थाना औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक, थाना चांदनी बाग में निगम अभियंता राहुल पूनिया व थाना सेक्टर 29 में निगम अभियंता गोपाल कलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। थाना समालखा में एसडीओ लोक निर्माण विभाग प्रवीण, थाना बापौली में नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद्र, थाना सनौली में एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बापौली परविंदर, थाना मतलौडा में नायब तहसीलदार मतलौडा अनिल कुमार और थाना इसराना में नायब तहसीलदार इसराना सौरव कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने होली व फाग पर घायलों के उपचार को लेकर जिला नागरिक अस्पताल और समालखा अस्पताल में विशेष व्यवस्था की है। आपातकाल विभाग में चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर की संख्या बढ़ाकर दोगुना की गई है। सभी चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. जयंत आहूजा, सीएमओ।
होली रंगों का त्योहार है। हमें आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना के साथ त्योहार मनाने चाहिए। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं। इसमें किसी प्रकार की अनदेखी नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।

होली व फाग काे लेकर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। कुछ असामाजिक तत्व छोटे मोटे झगड़े को बड़ा रूप दे देते है। ऐसी परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस ने होली व फाग के पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed