फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gave the mantra of strong mandal, strong booth to the workers

Panipat News: कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का दिया मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gave the mantra of strong mandal, strong booth to the workers
पानीपत। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन और इसकी संरचना के साथ पार्टी की नीतियों का पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने के बारे में समझाया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल और सशक्त बूथ का मंत्र दिया गया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रशिक्षण शिविर में आने की बात कही जा रही थी। वे इन दो दिनों में शिविर में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र दिया। बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है। कार्यकर्ता अपने कार्यों में धार पैदा कर लोगों के बीच में मजबूती के साथ अपनी सरकार और संगठन की बात रख सकते हैं। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि व्यक्तित्व विकास जरूरी है। यही व्यक्ति के सफल जीवन का मंत्र है।
विज्ञापन

संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने बूथ संरचना कार्यविधि के बारे में बताया। केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने मीडिया व सोशल मीडिया के बारे में बताया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि शिविर में 27 जिलों के जिलाध्यक्ष और 377 मंडलाध्यक्ष समेत 476 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं कार्यकर्ताओं को बताया। इसके साथ कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा का संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनी कार्यशाला में 10 सत्र चलाए गए। इनमें प्रदेश के 27 जिलों के अध्यक्ष और 377 मंडलाध्यक्ष समेत 476 कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यशाला में हाजिरी शत प्रतिशत रही। शिविर के दूसरे दिन पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, रश्मि अग्रवाल, रेणु डाबला, अजय बंसल, महिला मोर्चा की प्रदेशााध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, डाॅ. पवन सैनी, अजय बंसल, वीरेंद्र गर्ग ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडेय ने इसका संचालन किया। इस मौके पर पानीपत जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश राणा मौजूद रहे।


बॉक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक बीजेपी अपनी विचारधारा पर अडिग रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने छह वर्ष और पीएम मोदी ने 11 वर्षों में नए भारत का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ा है और आज दुनिया का मजबूत भारत को देखने का नजरिया बदला है। वक्फ संशोधन बिल 2025 के पास होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे गरीब मुसलमानों के हितों की रक्षा और भूमाफियाओं की कमर टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed