फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gave information about dairy farming to women farmers

Panipat News: महिला किसानों को डेयरी फार्मिंग की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gave information about dairy farming to women farmers
महिलाओं को जानकारी देते कृ​षि विशेषज्ञ। संवाद
सनौली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा गांव में डेयरी फार्मिंग एक लाभकारी व्यवसाय विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के तहत किया गया। इसमें जिले की 50 किसान महिलाओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य डेयरी फार्मिंग के बारे में उचित ज्ञान और कौशल प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. सतपाल सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि डेयरी फार्मिंग एक लाभकारी व्यवसाय हो सकता है। इसके लिए किसानों को उचित ज्ञान और कौशल की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि डेयरी फार्मिंग में पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है और दुग्ध की गुणवत्ता में सुधार होता है।
विज्ञापन

जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. मोहित सहल ने दुग्ध व्यवसाय में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने से किसानों को पशुओं की खरीद, दुग्ध संग्रहण और विपणन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान हो सकती है, जिससे कि उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कुमार ने पशुओं के चारे से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आशीष ने डेयरी व्यवसाय में होने वाले मौसम से संबंधित आवश्यक बदलावों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर रीना, राजपति व नीलम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed