फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garments businessman's six-year-old son saved from being kidnapped by tutor's wisdom

Panipat News: ट्यूटर की समझदारी से अगवा होने से बचा गारमेंट्स कारोबारी का छह वर्षीय बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Garments businessman's six-year-old son saved from being kidnapped by tutor's wisdom
पानीपत। राजीव कॉलोनी में एक ट्यूशन टीचर की समझदारी से गारमेंट्स कारोबारी के छह वर्षीय बेटे का अपहरण होने से बच गया। दरसअल एक व्यक्ति ट्यूशन टीचर के घर बच्चे को लेने पहुंच गया। उसने उसके माता-पिता के बाहर होने के कारण बच्चे को ले जाने की बात कही। टीचर ने शक होने पर उसके परिजनों को फोन कर पूछा तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पिता की शिकायत पर किला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी गोविंदा ने बताया कि उसकी इंसार बाजार में कपड़े की दुकान है। उसके दो बच्चे हैं। छह वर्षीय बेटा युवान यूकेजी में पढ़ता है। वह राजीव कॉलोनी में अनु पत्नी विक्रम के पास शाम चार से छह बजे तक ट्यूशन पढ़ने जाता है। तीन मई को शाम करीब सवा पांच बजे ट्यूशन टीचर अनु का घर पर फोन आया। फोन भाई की पत्नी आशा ने रिसीव किया। टीचर ने कहा कि एक युवक आया है, जिसकी आयु करीब 35 से 40 वर्ष है, जो उसकी सास को कह रहा है कि युवान के माता-पिता को बाहर जाना है। वे युवान को भी साथ लेकर जाना चाहते हैं, इसलिए युवान को उसके हवाले कर दो। उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे और युवान को युवक के हवाले करने से मना कर दिया। इसके बाद वे ट्यूशन टीचर के घर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। वह फोन पर बातचीत कर रहा था। उनका मानना है कि आरोपी अपहरण के मकसद से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed