फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage is being set on fire as the day progresses, increasing AQI is causing problems

Panipat News: कूड़े में दिन ढलते ही लगा रहे आग, एक्यूआई बढ़ने से हो रही मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being set on fire as the day progresses, increasing AQI is causing problems
पानीपत। ग्रैप-3 के लागू हाेने के चार दिन बाद भी नियम धरातल पर ठीक से लागू नहीं किए जा सके हैं। शहर में दिन ढलते ही लोग कूड़े में आग लगा रहे हैं। वहीं शाम के समय फैक्टरी में शुरू हो जाती हैं। ऐसे में शाम के समय एक्यूआई बढ़ जाता है। जबकि दिन के समय एक्यूआई कम रहता है। शुक्रवार को एक्यूआई 250 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में वीरवार सुबह एक्यूआई 302 था। शुक्रवार को सुबह के समय एक्यूआई घटकर 186 पर आ गया। लोगों ने इससे कुछ राहत की सांस ली। दोपहर बाद एक्यूआई फिर से बढ़ने लगा। शाम करीब सात बजे एक्यूआई 210 पर पहुंच गया और रात 10 बजे के आसपास एक्यूआई 250 पर पहुंच गया। इसका बड़ा कारण शहर में लगातार कूड़े का जलाना है। शहर में बबैल रोड, जीटी रोड किनारे व नहर बाईपास रोड पर शाम के समय कूड़ा जला दिया गया।
विज्ञापन

कई जगह पर कूड़ा जलाने के चलते धुआं उठने पर इसके पास से निकल पाना मुश्किल रहा। वहीं शहर में शुक्रवार को कई जगह निर्माण कार्य चलता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed