फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage fire, smoke

कूड़े में आग, धुएं का गुबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage fire, smoke
समालखा। गढी छाजू रोड पर कूड़े में अगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी। - फोटो : Panipat
समालखा। गांव भापरा के नजदीक गढ़ी छाजू रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में मंगलवार को फिर आग लगने से धुएं का गुबार बन गया। मंगलवार को कंपनी सुपरवाइजर ने इसकी सूचना समालखा फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मियों नें मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल डंपिंग ग्राउंड के आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पकने को तैयार है। इस तरह कूड़े में आग लगी तो सफल तक सामने का भी खतरा है।
विज्ञापन

सफाई कंपनी के कर्मचारी शहर में डोर टू डोर 18-20 टन कूड़ा उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड कर डंपिंग ग्राउंड में डालते हैं। जहां कूड़े का पहाड़ बन गया है। आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। ढेर की सतह पर आग लगने से भीषण धुआं उठने लगा। सफाई कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कंपनी के सुपरवाइजर राजबीर सिंह ने बताया कि डपिंग ग्राउंड में पिछले करीब दो माह से 20-25 टन कूड़ा प्लांट में डाला गया। सोमवार को आग पर काबू कर लिया गया, लेकिन मंगलवार को फिर से कूड़ा सुलगता दिखा। इस पर फायर ब्रिगेड ने काबू किया। उन्होंने बताया कि गर्मी में कूड़े के ढेर की सतह पर मिथेन गैस के चलते आग लग जाती है। ग्राउंड के पीछे की तरफ बड़ी टीन लगाई गई है जबकि साइड में 10-12 फीट का रास्ता छोड़ा गया है, जिससे आग लगने पर नहीं बढ़े।

समालखा। गढी छाजू रोड पर कूड़े में अगी आग को  बुझाते हुए फायर कर्मी।

समालखा। गढी छाजू रोड पर कूड़े में अगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed