फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gangster Bhim of Noni Rana gang, with a bounty of 20 thousand, killed in encounter

Panipat News: नोनी राणा गैंग का 20 हजार का इनामी गैंगस्टर भीम मुठभेड़ में ढेर

Thu, 31 Jul 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster Bhim of Noni Rana gang, with a bounty of 20 thousand, killed in encounter
यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस ने नोनी राणा गैंग का 20 हजार इनामी गैंगस्टर भीम को मुठभेड़ में मार गिराया। सीआईए-1 व 2 टीम को बुधवार सुबह पांच बजे रटौली-खेड़ा रोड पर भीम के आने की सूचना मिली थी। उन्होेंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर पिस्टल से आठ गोलियां चला दीं। जवाब में सीआईए टीमों ने 15 गोलियां चलाई। इनमें सात गोलियां भीम को लगीं। वहीं भीम की ओर से चलाई एक-एक गोली सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार व सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार की छाती में लगी पर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण दोनों बच गए। पुलिस ने गोलियां लगने से जख्मी भीम को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला भीम आजाद नगर में रह रहा था। वह विदेश में बैठे नोनी राणा के इशारे पर जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उस पर यमुनानगर के अलग-अलग थानों में नौ मामले दर्ज हैं। इनमें चार एनडीपीएस एक्ट, एक-एक आर्म्स एक्ट, एक्साइज, चोरी, हत्या के प्रयास, अपहरण के केस दर्ज हैं। सात मामलों में वह गिरफ्तारी के बाद जेल से बाहर आया था। एक जून को हत्या के प्रयास व अपहरण मामले में उसकी गिरफ्तार होनी थी। वह 14 जुलाई की रात यमुनानगर के दो व्यापारियों के घर पर गोलियां चलाने के मामले में भी आरोपी था। इसलिए पुलिस काफी समय से भीम की तलाश कर रही थी। उस पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि भीम बाइक पर हथियार सहित खड़ा और किसी वारदात की फिराक में है। इस पर सीआईए-1 व 2 टीमों ने उसे मौके पर घेर लिया। खुद को घिरता देख भीम ने पुलिस टीमों पर पिस्टल से गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें भीम को सात गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद एसपी कमलदीप गोयल ने फॉरेंसिक व अन्य टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से पिस्टल व कारतूस, बिना नंबर की बाइक को कब्जे में लिया है। भीम को कुल सात गोलियां लगीं है। इनमें एक सिर के आर-पार हो गई। एक-एक गोली बाई बाजू, दाहिनी टांग, गर्दन, पेट में नाभि के पास, दिल के बाई तरफ, दाहिनी पसली पर लगी हैं।
विज्ञापन

साथी अमन 7 दिन पहले पकड़ा था-
भीम के साथ 14 जुलाई की रात दो व्यापारियों के घर गोलियां चलाने के मामले में आजाद नगर का अमन भी आरोपी है।अंबाला पुलिस ने अमन को 21 जुलाई को मुलाना के सिरसगढ़ में मुठभेड़ में पकड़ लिया था। अंबाला जेल से अमन को सोमवार को यमुनानगर की सीआईए-2 की टीम प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। अमन भी नोनी राणा गैंग का शूटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोनी ने मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
दोनों व्यापारियों के घर गोलियां चलने के दो दिन बाद विदेश में बैठे नोनी राणा ने यमुनानगर के व्यापारी गुरदीप सिंह से कॉल पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। नोनी लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर काला राणा का भाई है, जिस पर रंगदारी, हत्या व हत्या के प्रयास के कई केस दर्ज हैं। ये घटनाएं वह विदेश में बैठे फोन पर अपने गुर्गों के जरिए अंजाम दे रहा है।

------------------
वर्जन-
भीम पर कुल नौ केस दर्ज हैं, जिनमें सात में वह पहले गिरफ्तार भी हो चुका है। 14 जुलाई के व्यापारियों के घर गोलियां चलाने व एक जून के हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी होनी थी। उसकी पुलिस को तलाश थी। सूचना पर बुधवार सुबह गांव रटौली समीप भीम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया पर मुठभेड़ के दौरान भीम की गोली लगने मौत हो गई।
- कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed