{"_id":"6979319bc3eb1e19fe03b487","slug":"gang-member-arrested-in-ahmedabad-for-cheating-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151265-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठगी के मामले में गिरोह का गुर्गा अहमदाबाद से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठगी के मामले में गिरोह का गुर्गा अहमदाबाद से काबू
विज्ञापन
मतलौडा। अहर गांव के दो भाइयों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 54.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरोह के तीसरे गुर्गे चंचल रॉय निवासी कन्हन नागपुर महाराष्ट्र को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट थाना से गिरफ्तार कर लिया है। पानीपत पुलिस ने आरोपी चंचल रॉय का लुकआउट नोटिस जारी कराया हुआ था।
आरोपी चंचल रॉय शुक्रवार को विदेश जाने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट गया था। इमीग्रेशन विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पानीपत पुलिस आरोपी चंचल रॉय को अहमदाबाद एपरपोर्ट थाना से गिरफ्तार कर पानीपत लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों बंटी निवासी शेखपुरा करनाल व बिकास चंद्र हैल्दर निवासी अनीशमाली गगनपुर नादिया पश्चिम बंगाल व मामले में नामजद फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी को अंजाम देने की बात को स्वीकारा।
उरलाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी चंचल रॉय को न्यायालय में पेश किया। उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही उसके हिस्से आई ठगी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।