फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganapati worship and worship in Kaliyuga is the form of Shrihari: Pt. Radhe Radhe Maharaj

कलयुग में गणपति आराधना एवं उपासना साक्षात श्रीहरि का स्वरूप : पं. राधे राधे महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ganapati worship and worship in Kaliyuga is the form of Shrihari: Pt. Radhe Radhe Maharaj
पानीपत। श्री अवध धाम मंदिर में आयोजित अवध धाम के गणपति नामक महोत्सव के पंच दिवसीय गणपति उत्सव पर पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि कलियुग में गणपति की कथा साक्षात श्रीहरि का स्वरूप है। इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं, परंतु दुर्लभ मानव प्राणी को यह कथा प्राप्त हो जाती है। क्योंकि यदि भगवान किसी से सर्वाधिक स्नेह करते हैं तो वह मानव रूपी अपने भक्तों को करते हैं। मानव जीवन तभी धन्य होता है, जब वह कथा स्मरण का लाभ प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन

प्रथम दिवस पर अवध धाम मंदिर में दाऊजी महाराज ने कहा कि गणपति पूजा ही भगवान का सचित्र रूप है। यदि भगवान का आप साक्षात दर्शन करना चाहते हैं तो सबसे सरल सहज सुगम रास्ता केवल सत्संग गणपति पूजन से दिव्य उपदेशों की चर्चा करने मात्र से ही पुण्य बढ़ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने सर्वप्रथम गणपति जी का पूजन किया। पूज्य दाऊ जी महाराज ने सर्वप्रथम सांसद संजय भाटिया से गणपति जी को माल्यार्पण करवाया एवं गणपति जी को मोदक का भोग लगाया। सांसद ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं होती और माता-पिता से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। माता-पिता की सेवा करना ही बच्चों का परम धर्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कुटानी रोड मार्केट एसोसिएशन ने सांसद का कुटानी रोड पर पधारने पर अभिनंदन किया एवं कुटानी रोड एसोसिएशन ने सांसद को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही सांसद को कुटानी रोड की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने शीघ्र ही कुटानी रोड मार्केट एसोसिएशन का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश चुघ, सोनू मिगलानी, विरेंद्र शर्मा, सतीश तागरा, धीरज छाबड़ा, नंदकिशोर छाबड़ा, जासु मलिक, एडवोकेट कमल राणा, जितेंद्र मलिक, प्रधान सुरेश असीजा, तिलक राज मिगलानी, संजीव स्वामी, ओम प्रकाश बिरमानी, रिंकू , पार्षद पवन राणा, अमित मक्कड़, जीता मलिक, ओमप्रकाश, समाजसेवी वेद पाराशर, नीतू मिगलानी, अनिल जताना समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणपति की मंगल आरती करें एवं मोदक का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed