फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Froud of 62 lakh rupey to send forn

वर्किंग की जगह टूरिस्ट वीजा पर भेजा स्पेन, अब पत्नी इटली में फंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Froud of 62 lakh rupey to send forn
वार्ड-6 के रहने वाले संदीप रमन ने एक दंपती सहित पांच लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर करीब 62 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पत्नी को टूरिस्ट वीजा पर स्पेन भेज दिया। जहां वीजा समाप्त होने पर पत्नी वहां फंस गई है और अब इटली में अवैध रूप से रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित एक होटल में शिकायतकर्ता और उनकी एडवोकेट स्वाति राठी ने प्रेसवार्ता में समालखा निवासी संदीप रमन बताया कि वह जौरासी के रहने वाले तीन आरोपियों को जानता था। एक आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी स्पेन रहती है और मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे स्पेन भेजा था। उसकी मुंबई के ओसिवारा में फर्म है और वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जिसके बाद उसने अपने, पत्नी और साली का वीजा लगाने के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने तीन लोगों के लिए 75 लाख रुपये की मांग की और 62 लाख रुपये में फाइनल डील हुई। वीजा के लिए जरूरी कागजात और टोकन मनी के रूप में तीन लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद वह तीनों आरोपियों के साथ मुंबई गया, जहां स्पेन भेजने वाले व्यक्ति से मिला। वहां पर 18 लाख रुपये दिए। कुछ राशि खाते में जमा कराई। नवंबर 2018 को मुंबई से स्पेन भेजने वाला आरोपी समालखा पहुंचा और बताया कि उनका स्पेन के लिए वर्किंग वीजा स्वीकृत हो गया है और अब शेष भुगतान करना होगा। संदीप ने बताया कि करीब तीस लाख रुपये फिर दिए। इस तरह कुल 62 लाख रुपये उसने आरोपियों को दिए। इसके बावजूद भी वर्किंग वीजा नहीं बना और टूरिस्ट वीजा पर उसकी पत्नी स्पेन भेज दिया और कहा कि बाकी व्यवस्था स्पेन में उसकी पत्नी कर देगी।
विज्ञापन

स्पेन में आरोपी की पत्नी ने उनकी पत्नी से तीन हजार यूरो लिए। छह दिन का वीजा समाप्त होने के बाद उसकी पत्नी वहां फंस गई और किसी तरीके से वह उसके चंगुल से निकल गई और वर्तमान में इटली में अवैध रूप से रह रही है। एडवोकेट स्वाति राठी ने बताया कि आरोपी पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एसपी पानीपत व थाना प्रभारी समालखा को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed