फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   From September 1 only 'e-payment' in RTA office

Panipat News: आरटीए कार्यालय में एक सितंबर से सिर्फ ‘ई-पेमेंट’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
From September 1 only 'e-payment' in RTA office
पानीपत। क्षेत्रीय परिवहन (आरटीए) कार्यालय में एक सितंबर से नकद भुगतान पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। वाहन मालिक व चालकों को रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, टैक्स, परमिट, चालान समेत किसी भी फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही करना होगा। इस संदर्भ में परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि आरटीए कार्यालय में दलालों की शिकायत कई बार हो चुकी है। इन लोगों का कार्यालय में दखल होने से भ्रष्टाचार की भी आशंका रहती है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार ई-पेमेंट को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले भी सरकार यह नियम लागू कर चुकी है। लोगों ने ई-पेमेंट करने में परेशानी होने का दावा किया तो 20 हजार रुपये तक की धनराशि का नकद भुगतान करने की छूट दी गई। इसे सरकार ने अब खत्म पूरी तरह खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में दलालों का बोलबाला है। कर्मचारी भी दलालों के काम को प्राथमिकता देते हैं। फीस की आड़ में दलाल फाइल संबंधी काम कराने के लिए कर्मचारी को रिश्वत भी थमा देते हैं। चर्चा यह भी है कि दलालों के साथ कर्मचारियों ने 500 से 1000 रुपये तक का रेट प्रति फाइल के हिसाब से तय कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय में काम कराने आए ट्रांसपोर्टर विजय, राकेश, सुमित, महाबीर ने बताया कि काम कराने के एवज में दलाल मनमाने रुपये मांगते हैं। जानकारी के अभाव में खुद काम कराने में परेशानी होती है। सरकार को दलालों के काम के रेट तय कर उन्हें लाइसेंस देने चाहिए ताकि ट्रांसपोर्टरों को राहत मिले।

कार्यालय में दलालों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। आईडी चेक करने के बाद ही लोगों की फाइल ली जाती है। ई-पेमेंट से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कैश का झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
- नीरज जिंदल, आरटीए पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed