फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Frod Bank Manager arested

आठ लाख के मकान पर 25 लाख का लोन कराने वाला आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Frod Bank Manager arested
आठ लाख के मकान पर 25 लाख रुपये का लोन कराने वाले मेरठ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर सतीश कुमार निवासी सहारनपुर को किला थाना पुलिस ने वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैंक मैनेजर के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए टीम छापेमारी कर रही है। गीता कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने जसबीर कॉलोनी निवासी रिश्तेदार घनश्याम से नवंबर 2017 में 80 हजार रुपये उधार मांगे थे। घनश्याम ने सेक्टर 13-17 स्थित यूनियन बैंक में उसकी जान-पहचान होने की बात कहकर मकान पर 1.20 लाख रुपये का लोन कराने की बात कही। घनश्याम ने उसे बैंक की शाखा में संजय निवासी एकता विहार कॉलोनी और ब्रांच मैनेजर सतीश कुमार से मिलवाया। तीनों ने उसके मकान पर लोन कराने की एवज में 30 हजार रुपये लिए। अगस्त 2018 में मैनेजर सतीश कुमार का मेरठ तबादला हो गया। वह ब्रांच में किस्त जमा कराने गया तो नए बैंक मैनेजर ने उसके मकान पर 25 लाख रुपये का लोन होने की बात कही। पिछले छह माह में जमा हुई छह किस्तों की 30 हजार की रसीद को झूठा बताया। पीड़ित ने आरोपियों को पुलिस कार्रवाई कराने की बात कही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सिटी थाना पुलिस ने एसपी के आदेशों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed