फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friendship saves us from going astray: Rohit

भटकने से बचाती है मित्रता : रोहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Friendship saves us from going astray: Rohit
पानीपत। रोहित मुनि महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक अच्छा मित्र बनाना चाहिए। सच्ची मित्रता हमें भटकने से बचाती है। उन्होंने ये बात रविवार को राजाखेड़ी गांव स्थित जैन स्थानक में कहे। यहां 36 वर्षों के बाद चातुर्मास में जैन गुरु प्रवचन प्रभावक रोहित मुनि महाराज, श्रेयांस मुनि, रजत मुनि महाराज पहुंचे हैं।
विज्ञापन

रोहित मुनि ने मित्र मिलन दिवस पर कहा कि सच्चा मित्र वह होता है जो हमें गलत आचरण से बचाता है। हमारी दोस्ती कैसे चले इसके लिए जरूरी है कि मित्र से बहसबाजी न करें। किसी बात को समेट दें। आज के समय में समेटने वाले कम और फैलाने वाले ज्यादा होते हैं। साथी मित्र से कभी विश्वासघात न करें। आज के समय में मित्रता निभाना मुश्किल कार्य है। आज मित्रों में भरोसा कम हो गया है। सच्ची मित्रता व्यक्ति को भटकने से बचाती है क्योंकि मित्रता सूर्य के समान है जो हमारे दुखों को दूर कर देती है।
विज्ञापन

श्रेयांश मुनि महाराज ने कहा कि जहां पर गुरु की कृपा होती है वहां हमेशा अच्छा होता है। हमें कभी भी कोई कार्य रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं करना चाहिए। इससे अहम बढ़ता है। अहम की भाषा से बचना है तो गुरु ने जो विनम्रता सिखाई है उसको अपनाना होगा। उत्तम नगर ( दिल्ली ) से आई श्राविका सुनीता ने गीत के माध्यम से कहा कि मैं आई गुरु के द्वार सखी री मैं क्या मांगू? क्या मांगू, मेरे गुरुवर बड़े महान सखी री में क्या मांगू। गुर्जर खेड़ी ( गन्नौर ) से श्राविका सुनीता ने खोलो-खोलो गुरुजी मेरा खाता, मेरा जन्म जन्म का नाता। मेरे चारों तरफ अंधेरा एक दीप जलाओ मेरे दाता स्तुति प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन राजाखेड़ी के श्रावक संजय ने जहां या जोड़ी राम-लखन की, होड़ लगे भक्तों में दर्शन की। एसएस जैन सभा के प्रधान राहुल जैन ने बताया कि प्रवचनों में जालंधर, रोहिणी, उत्तमनगर, रुद्रपुर, घरौंडा, खेड़ी गुज्जर, सोनीपत विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रावक शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed