फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend held woman hostage, grabbed jewelery

Panipat News: दोस्त ने महिला को बनाया बंधक, हड़पे जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Friend held woman hostage, grabbed jewelery
पानीपत। तहसील कैंप के जवाहर नगर की महिला को उसके दोस्त ने पिस्तौल के बल पर अपने घर में 15 दिन तक बंधक बनाए रखा। उसका बैंक में रखा 38 तोले सोना व एक किलो चांदी भी हड़प ली। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने किसी तरह से एसपी को मैसेज किया। इसके बाद तहसील कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके दो बच्चों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना पुलिस ने अब आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जवाहर नगर निवासी मनीषा कपूर ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसका पति दिनेश एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका टूर एंड ट्रैवल का कार्यालय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नगर का अरुण उसके कार्यालय में आता था। उसकी अरुण के साथ दोस्ती हो गई थी। 30 नवंबर को उसका उसके पति दिनेश के साथ विवाद हो गया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई। उसको अरुण ने कहा कि वह उसके लिए रहने का इंतजाम कर देगा। अरुण ने उसको झांसा देकर रेलवे रोड पर बुला लिया।
अरुण को उसने पहले अपने पति से चल रहे विवाद के बारे में बताया था। अरुण उसे अपने घर ले गया। यहां अरुण, उसकी मां सुदेश व अरुणके भाई कपिल ने उसको बंधक बना लिया। उसको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। अरुण ने बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में रखा उसका 38 तोले सोना व एक किलो चांदी भी हड़प ली।
अरुण ने सोना चांदी न देने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी दी थी। उनको घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसके बच्चों को समय पर खाना भी नहीं देते थे। 14 दिसंबर को उसने मौका मिलते ही एसपी के पास मैसेज किया और अपने बंधक बने होने की सूचना पुलिस को दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने उनको मुक्त कराया। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई कर उसका सोना व चांदी उसे दिलाई जाए।

तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर महिला व उसके दो बेटों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed