फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   friend first drunk alcohol and then murdered

दोस्त ने पहले पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
friend first drunk alcohol and then murdered
वार्ड 11 के शिव चौक के श्रमिक की चार दोस्तों ने शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में हत्या कर दी। हत्या रोपी दोस्त वारदात को अंजाम देने के बाद परिजनों के साथ मिलकर दोस्त को ढूंढने का भी नाटक करता रहा। जब परिजनों ने इन चारों दोस्तों की शिकायत किला थाना पुलिस में दी। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। एक युवक ने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि उन्होंने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक का शव खुशी गार्डन के पीछे ड्रेन के किनारे मिला। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन

विकास कुमार निवासी शिव चौक, वार्ड 11 ने बताया कि 32 वर्षीय बबलू पुत्र जयपाल उसका चचेरा भाई था। बबलू 5 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी सात साल पहले शादी हुई थी। वो 5 साल के लव और 1 साल के रिसांश का पिता था और पेशे से काबड़ी रोड स्थित फैक्टरी में माल की छटाई का काम करता था। रविवार को उसकी छुट्टी थी। वो शाम को किसी का फोन आने के बाद घर से निकल गया था। देर रात तक बबलू घर नहीं लौटा। उन्होंने रात भर और सुबह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा। उन्होंने छानबीन की तो बता चला कि वो उसके दोस्त ऑटो चालक सूरज, राजू, फौजी और अक्षय उसको रात को शराब पार्टी के लिए अपने साथ लेकर गए थे। उन्होंने इन चारों से बबलू के बारे में पूछा तो इन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। फिर परिजन एकत्रित होकर किला पुलिस थाना में गए। पुलिस को इनकी शिकायत की। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन चारों बार बार बयान बदलते रहे। राजू ने परिजनों के सामने ये कबूल किया कि उन्होंने कहासुनी के बाद बबलू की हत्यजा कर दी थी। इसके बाद किला थाना पुलिस आरोपियों को गहन पूछताछ के लिए सीआईए टू के ऑफिस में ले गई। देर रात तक इनसे पुलिस हत्या के कारणों और शव के बारे में पूछताछ करती रही। पुलिस ने मंगलवार सुबह तक मामले को सुलझाने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में कमाने वाला बबलू ही था।
विज्ञापन

सूरत हत्या करने के बाद परिजनों के साथ ढूंढने का करता रहा नाटक
मृतक के चचेरे भाई विकास ने कहा कि उसके भाई शंकर ने रात को बबलू को राजू, सूरज, अक्षय और फौजी के साथ देख लिया था। जब देर रात तक बबलू घर नहीं लौटा तो वो सूरज के पास गए। सूरज ने उन्हें कहा कि वो तो शराब पीने के बाद अपने अपने घर के लिए चल दिए थे। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। सूरज परिजनों के साथ मिलकर रात भर बबलू को ढूंढने का नाटक करता रहा। वो ही इस वारदात का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू ने पुलिस को कहा सूरज ने मार दिया बबलू को
राजू को किला थाना पुलिस ने दोपहर 2 दो हिरासत में ले लिया था। इसके बाद सूरज और अन्य को भी पकड़ लिया। राजू ने पुलिस व परिजनों के सामने बताया कि रात को शराब के नशे में झगड़ा होने के बाद सूरज ने बबलू की हत्या कर दी। इसके बाद इन आरोपियों को सीआईए को सौंप दिया गया। सीआईए में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बबलू के शव को खुशी गार्डन के पीछे ड्रेन के किनारे फैंका है।
गला दबाकर और मुहं में मिट्टी डालकर की हत्या
बबलू की हत्या गला दबाकर की गई है। बबूल के सिर पर भी चोट के निशान है। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। उसके मुहं में घास और मिट्टी ठूसी गई है। पूरा शरीर मिट्टी में सना हुआ था। उसके पैरों में चप्पल भी नहीं थी। क्राइम सीन के अनुसार बबलू की हत्यारोपियों के साथ लंबे समय तक झडप हुई है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है- सतीश
आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने युवक की हत्या क्यों की है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed