फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend attacked the young man with scissors

Panipat News: यमुना के पास मिला महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Friend attacked the young man with scissors
पानीपत/बापौली। सनौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल के पास एक खेत में भरे पानी में पुलिस को एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शव काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टरों ने डीएनए सैंपल लिया। प्रथम दृष्टि से हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

सनौली थाना में तैनात जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। उसकी उम्र 20-22 वर्ष लग रही है। शव अब काफी हद तक कंकाल में बदल चुका था। सिर पर बाल नहीं थे, पेट, छाती समेत कई हिस्से कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। उसके ऊपरी हिस्से पर कुर्ती का एक टुकड़ा चिपका हुआ था। दाहिने हाथ पर केबी लिखा हुआ था व हाथ में दो चूड़ी थी। शव काे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शव को पीजीआई खानपुर भेज दिया। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शव पूरी तरह खत्म हो चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिनाख्त के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती कहां की है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि वह यमुना की बाढ़ में बहकर आई हो, लेकिन फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन



गुमशुदगी मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए पिछले एक माह का गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों व राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है। खासतौर से यमुना से सटे यूपी की पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर सिंह, प्रभारी, सनौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed