फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Freed the old lady locked in the room in summer

गर्मी में वृद्धा को कमरे में बना रहा था बंधक, महिला सरंक्षण अधिकारी ने कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Freed the old lady locked in the room in summer
सनौली। गांव झामबा मैन अड्डे पर महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बुजुर्ग महिला को तंग करने के आरोपो ? - फोटो : Panipat
सनौली। गांव झांबा में कई माह से एक कमरे में कैद वृद्धा को बाल विवाह एवं जिला महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने मुक्त कराया। महिला को गर्मी में एक कमरे में रखा गया था। यहां पंखे की भी सुविधा नहीं थी। इस बारे में महिला संरक्षण अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी। वृद्धा ने उन्हें बताया कि उसे उसके बेटे और बहू प्रताड़ित करते हैं। बीमार होने पर उसको दवा तक नहीं दिलाई जाती। महिला संरक्षण अधिकारी ने वृद्धा सोनबीरी और उसके परिजनों से पूछताछ की। उन्हें वृद्धा दूसरी मंजिल की मोंटी पर बने एक कमरे में मिली। उन्होंने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बेटे और उनकी पत्नियां उसे परेशान करती हैं। उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उसको न तो समय पर खाना मिलता है न ही बीमार होने पर दवा दिलाई जाती। उसको गर्मी में एक कमरे में रखा जाता है। पति सुखपाल ने अधिकारी रजनी गुप्ता को बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। वे सोमबीरी का पूरा ख्याल रखते हैं। बीमार होने पर दवा भी दिलाई जाती है। सोमबीरी के परिजनों को दवाओं के कागजात लेकर बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बुलाया गया है। इस बारे में जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने बताया कि महिला दूसरी मंजिल पर बने ऐसे कमरे में थी, जहां पर पंखा भी नहीं था। बृहस्पतिवार को मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed